विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमीता को नहीं घुसने देंगे महल में : अनंत

By Edited By:
Updated: Sat, 13 Sep 2014 09:00 AM (IST)

पूर्व मंत्री और सांसद डा. संजय सिंह के शुक्रवार को भूपति भवन आने की सूचना पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रही। वहीं अमीता को न घुसने देने के ल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अमेठी (जागरण संवाददाता)। पूर्व मंत्री और सांसद डा. संजय सिंह के शुक्रवार को भूपति भवन आने की सूचना पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रही। वहीं अमीता को न घुसने देने के लिए अनंत समर्थक भी महल के भीतर डटे रहे। सांसद के पुत्र अनंत विक्रम ने कहा है कि अमीता सिंह को महल में घुसने नहीं दिया जाएगा।

सुबह अचानक अमेठी सर्किल की पुलिस भूपति भवन पर डट गई। पीएसी के जवान भी द्वार पर मुस्तैद थे। प्रशासन को संजय सिंह के महल आने की सूचना मिली थी। बहुत देर वहां डटे रहने के बाद पुलिस दोपहर बाद वापस लौटी। महल के भीतर तैनात पीएसी को भी बाहर कर दिया गया। अनंत ने कहा कि अमीता ने प्रशासन पर दबाव बनाकर पीएसी को बाहर करवाया है। पीएसी के परिसर में रहने पर उनको आपत्ति नहीं थी। अनंत ने कहा कि पिता का महल में स्वागत है, लेकिन अमीता को महल में घुसने नहीं देंगे। सीओ रवि कुमार चतुर्वेदी के मुताबिक संजय सिंह के आने की सूचना पर सुरक्षा के तहत पुलिस लगाई गई। आपत्ति होने पर परिसर से पीएसी को बाहर किया गया है। अब पीएसी के लोग टेंट लगाकर बाहर रह रहे हैं।

पढ़ें: सांसद संजय सिंह के आने पर गहमागहमी

पढ़ें: अदालत पहुंचेगी भूपति भवन के हक की लड़ाई