विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में मारे गए अमेरिकी पर्वतारोही का मिला शव

Published: Fri, 21 Aug 2026 10:29 PM (GMT+05:30)

पिछले महीने ब्रॉड पीक पर हुए हिमस्खलन में लापता अमेरिकी पर्वतारोही सारा मैलोरी गीस का शव शुक्रवार को मिल गया। ...और पढ़ें

अमेरिकी पर्वतारोही सारा मैलोरी गीस का शव ब्राड पीक पर मिला

अमेरिकी पर्वतारोही सारा मैलोरी गीस का शव ब्राड पीक पर मिला

HighLights

  1. अमेरिकी पर्वतारोही सारा मैलोरी गीस का शव ब्राड पीक पर मिला

  2. पिछले महीने ब्राड पीक हिमस्खलन में लापता हुई थीं गीस

  3. वह निर्मल पुर्जा के अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण अभियान का हिस्सा थीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुलाम जम्मू कश्मीर में ब्रॉड पीक पर पिछले महीने हुए हिमस्खलन का शिकार हुए 10 पर्वतारोहियों में से एक, अमेरिकी पर्वतारोही सारा मैलोरी गीस का शव शुक्रवार को मिल गया।

39 साल की गीस, मशहूर ब्रिटिश-नेपाली पर्वतारोही निर्मल पुर्जा के नेतृत्व वाले एक अंतरराष्ट्रीय अभियान का हिस्सा थीं।

यह अभियान 30 जुलाई को काराकोरम रेंज की सबसे मुश्किल चोटियों में से एक, ब्रॉडपीक पर चढ़ाई करने की कोशिश कर रहा था।

हिमस्खलन की वजह से अभियान के सभी सदस्यों की मौत हो गई। सर्च आपरेशन में आठ पर्वतारोहियों के शव बरामद किए गए, लेकिन लगातार कोशिशों के बावजूद गीस और नेपाली पर्वतारोही नवांग थिंडू शेरपा का पता नहीं चल सका।

बचाव दलों को ब्रॉडपीक की ढलानों पर गीस का शव मिला। इसे बेस कैंप ले जाया जा रहा है और इसके बाद पाकिस्तान सेना के हेलीकाप्टर से स्कार्दू ले जाया जाएगा। बाकी लापता पर्वतारोही का पता लगाने की कोशिशें जारी रहेंगी।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)