विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गूगल में सबसे ज्यादा खोजीं गई ऐश्वर्या और विद्या बालन

By Edited By:
Updated: Sat, 08 Mar 2014 07:15 AM (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्रियां ऐश्वर्या राय बच्चन और विद्या बालन गूगल पर सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली शीर्ष भारतीय महिलाओं में शामिल हैं। गूगल सर्च ट्रेंड [जीएसटी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्रियां ऐश्वर्या राय बच्चन और विद्या बालन गूगल पर सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली शीर्ष भारतीय महिलाओं में शामिल हैं। गूगल सर्च ट्रेंड [जीएसटी] के अनुसार ऐश्वर्या के बाद विद्या बालन और फिर संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी को सबसे ज्यादा सर्च किया गया। भारत की पहली महिला आइपीएस अधिकारी किरण बेदी भी गूगल पर खोजी गईं शीर्ष दस भारतीय महिलाओं की सूची में शामिल हैं।

जीएसटी ने इस वर्ष दो महीने [जनवरी-फरवरी] तक विश्लेषण करने के बाद यह सूची जारी की है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गूगल पर खोजी गई शीर्ष 20 भारतीय महिलाओं की सूची जारी की गई है। जीएसटी के एक बयान के अनुसार दो महिला खिलाड़ी [साइना नेहवाल व एमसी मैरीकॉम], दो लेखिकाएं [अरुंधती रॉय व शोभा डे] और चार राजनीतिक हस्तियां [जे जयललिता, सोनिया गांधी, ममता बनर्जी व सुषमा स्वराज] भी शीर्ष 20 महिलाओं में शामिल हैं। इस सूची में नीता अंबानी, डिजाइनर रितु कुमार व नीता लुल्ला, अभिनेत्री शबाना आजमी, फिल्म निर्माता मीरा नायर, एकता कपूर, पेप्सिको प्रमुख इंद्रा नूई और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी जगह बनाने में सफल रही हैं।

सनी लियोन से हुई गलती! अली असगर को औरत समझ लिया