यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद सुरक्षा पर सख्त हुई सरकार, एअर इंडिया और टाटा ग्रुप के साथ बैठकों का दौर जारी
12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने देश को हिला दिया था। एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 ...और पढ़ें

HighLights
- टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने एअर इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों से की मुलाकात।
- केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को दिया बैठकों का ब्यौरा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 12 जून 2025 को हुए अहमदाबाद प्लेन क्रैश ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 उड़ान के कुछ देर बाद ही आग के गोले में तब्दील हो गई, जिसमें 260 से ज्यादा लोग जिंदा जल गए। इस हादसे की वजह तो अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के लिए भारत सरकार और एअर इंडिया पुरजोर प्रयास कर रही है।
एअर इंडिया को मैनेज करने वाली टाटा कंपनी सरकार के साथ बैक टू बैक हाई लेवल मीटिंग कर रही है। इन बैठकों में ब्रेनस्टॉर्मिंग के जरिए विमान हादसे रोकने के सुझाव दिए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- जब सीजफायर... सीजफायर चिल्लाने लगा पाक, IAF वाइस चीफ ने बताया ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने कैसे तोड़ी कमर
बैठकों का दौर जारी
एअर इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तीन दिनों की सिलसिलेवार बैठकों के बाद टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात की। शुक्रवार को हुई इस बैठक में उड्डयन सचिव समीर कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे।
यात्रियों की सुरक्षा के लिए उठाए जाएंगे कदम
एअर इंडिया के अधिकारियों के साथ एन चंद्रशेखरन ने रात 10 बजे तक बैठकें कीं। इसके बाद उन्होंने सरकार को बताया कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश के मद्देनजर एअरलाइंस भविष्य में क्या कदम उठाने वाली है, जिससे ऐसी दुर्घटना फिर कभी न हो। इससे यात्रियों का भी उड़ानों पर भरोसा बढ़ सकेगा।
क्या हो सकते हैं सुधार?
इन बैठकों में विमान की मेंटेनेंस से लेकर संचार को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। साथ ही AI की मदद से उड़ान को सुरक्षित बनाया जाएगा। कई पुराने विमानों की जगह नए विमान मंगवाए जाएंगे और एअरलाइंस की इन कोशिशों में सरकार भी उनकी हर संभव मदद करेगी। इन सुझावों को लागू करने के बाद परिणाम जल्द ही सामने आने की संभावना है।
