विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सऊदी अरब में हुए हमलों में घायल चार भारतीय आईसीयू में भर्ती, MEA पहुंचा रहा मदद

Published: Wed, 14 Oct 2026 07:02 PM (IST)

सऊदी अरब में 10 अक्टूबर को हुए हमले में घायल चार भारतीय अभी भी आईसीयू में भर्ती हैं। इसमें कुल ...और पढ़ें

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल। (फाइल)

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल। (फाइल)

HighLights

  1. 10 अक्टूबर के सऊदी हमले में चार भारतीय आईसीयू में।

  2. विदेश मंत्रालय ने हमलों की निंदा की, पीड़ितों को मदद।

  3. यमन के हूती विद्रोहियों के हमलों से उड़ानें प्रभावित।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सऊदी अरब में 10 अक्टूबर को हुए हमले में घायल चार भारतीय अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से चार का आईसीयू में इलाज चल रहा है। ये जानकारी विदेश मंत्रालय (MEA) ने दी। मंत्रालय ने अरामको के मुख्यालय सहित दूसरे हमलों की निंदा की है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि आम लोगों से जुड़ी सुविधाओं पर हमला निदंनीय है। ऐसे हमलों को तुरंत रोका जाना चाहिए।

घटना में 12 लोग हुए थे घायल 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि 10 अक्टूबर की घटना में 12 लोग घायल हुए थे, जिसमें से एक शख्स की मौत हो चुकी है। घर वालों की इच्छा के अनुसार शख्स का अंतिम संस्कार रियाद में ही किया गया है।

आठ मरीजों का चल रहा इलाज

घायल हुए लोगों में 11 में से तीन को इलाज के बाद छोड़ दिया गया। वहीं बाकी बचे आठ मरीजों का इलाज अस्पताल में अब भी जारी है। इनमें से चार की हालत नाजुक रहने की वजह से आईसीयू में रखा गया है। जायसवाल ने बताया कि दूतावास के अधिकारी लगातार परिवार के संपर्क में हैं और उनकी जरूरत का ख्याल रख रहे हैं।

मंत्रालय ने हमलों की निंदा की

उन्होंने सऊदी में हो रहे हमलों की निंदा करते हुए कहा कि ये हमले नहीं होने चाहिए। हम वहां की संप्रभुता की रक्षा के लिए सरकार और लोगों के साथ हैं। उन्होंने जल्द ही हालात सामान्य होने की उम्मीद जताई।

हमलों की वजह से उड़ानें प्रभावित

बता दें कि हमलों की वजह से कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंत्रालय के प्रवक्ता जायसवाल ने बताया कि हमलों की वजह से फ्लाइटों के समय में बदलाव हो रहा है। इससे रियाद, मदीना और जेद्दा सहित दूसरे जगहों के लिए सेवा दे रही भारतीय एयरलाइंस कंपनियां प्रभावित हो रही हैं। बता दें कि यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के ठिकानों पर मिसाइलें और ड्रोन से हमला किया है, जिससे वहां हालात नाजुक हो गए हैं। मंत्रालय ने लोगों के लिए एजवाइजरी भी जारी की है।