Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार और राजस्थान में वज्रपात का कहर, 14 की मौत; भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 11:53 PM (IST)

    बिहार और राजस्थान में वज्रपात और भारी बारिश के कारण मंगलवार को 14 लोगों की मौत हो गई, जिनमें आठ महिलाएं शामिल हैं, जबकि सात लोग घायल हुए। ...और पढ़ें

    बिहार और राजस्थान में वज्रपात से 14 की मौत। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    बिहार और राजस्थान में वज्रपात से 14 की मौत। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. वज्रपात से बिहार-राजस्थान में 14 लोगों की मौत।

    2. खेतों में काम करते समय बिजली गिरने से हादसा।

    3. भारी बारिश से जयपुर, झालावाड़ में जनजीवन अस्त-व्यस्त।

    जागरण टीम, नई दिल्ली। बिहार और राजस्थान में वज्रपात की चपेट में आने से मंगलवार को आठ महिलाओं समेत 14 लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग झुलस गए। इनमें बांका के पांच, लखीसराय व नवादा के तीन-तीन और जमुई का एक व्यक्ति शामिल है। हादसे के वक्त सभी खेतों में धान की रोपनी या अन्य कृषि कार्यों में लगे थे।

    राजस्थान के जयपुर में भी भारी वर्षा के बीच बिजली गिरने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। इससे पहले सोमवार को श्रीगंगानगर के सादुलशहर में स्थित एक निजी स्कूल में वर्षा के बीच करंट लगने से एक बच्चे की मौत हो गई। मालूम हो कि बांका जिले में पिछले 20 दिनों में 16 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 17 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

    जयपुर के निचले क्षेत्रों में भरा पानी, झालावाड़ में 300 मिमी वर्षा

    भारी वर्षा से जयपुर के निचले क्षेत्रों के कई घरों में पानी भर गया। कोटा के नोनेरा बांध में पानी छलकने लगा तो 27 में 19 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है।

    झालावाड़ में 10 गांव का संपर्क कट गया, जिले के सुनेल में 300 एमएम वर्षा होने से हालात बिगड़ गए। आपदा प्रबंधन दल ने यहां पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। झालावाड़ और भरतपुर में भारी वर्षा के कारण स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

    खबरें और भी