विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गेनाइजर के पदों पर भर्ती का एलान, ग्रेजुएट युवा कर पाएंगे अप्लाई

Updated: Thu, 16 Apr 2026 11:58 AM (IST)

यूपी के होम गार्ड विभाग में प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गेनाइजर के रिक्त पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में भाग लेने के लिए यूपीएसएसएसपीईटी 2025 एवं ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

UPSSSC Vacancy 2026

UPSSSC Vacancy 2026

HighLights

  1. यूपी में प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गेनाइजर पदों पर निकली भर्ती।

  2. 29200 से लेकर 112400 रुपये तक मिलेगी सैलरी।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। यूपीएसएसएससी की ओर से एक और भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक उत्तर प्रदेश होम गार्ड विभाग में प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गेनाइजर के कुल 295 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन 16 जून से शुरू होंगे जो निर्धारित अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। शुल्क समायोजन एवं करेक्शन की लास्ट डेट 13 जुलाई तय की गई है।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 295 पदों नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से प्लाटून कमांडर के के लिए 52 पद व ब्लाक ऑर्गेनाइजर के लिए 243 पद आरक्षित हैं।

पात्रता एवं मापदंड

  • इस भर्ती में शामिल होने के लिए UPSSSC PET 2025 का स्कोरकार्ड होना चाहिए।
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (अवैतनिक विभागीय कर्मचारी वर्ग के लिये इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण।
  • न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 साल। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में छूट मिलेगी।

शारीरिक योग्यता

इस भर्ती में शामिल होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 167.7 सेमी और सीना 78.8 सेंटीमीटर (बिना फुलाये) और 83.8 सेंटीमीटर (फुलाने पर) होना चाहिए। एससी एसटी के लिए लंबाई 160 सेमी और सीना 76.5 सेंटीमीटर (बिना फुलाये) और 81.5 सेंटीमीटर (फुलाने पर) होना चाहिए। पर्वतीय क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 162.6 सेमी और सीना 76.5 सेंटीमीटर (बिना फुलाये) और 81.5 सेंटीमीटर (फुलाने पर) होना चाहिए।
महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 152 सेमी और एससी/ एसटी वर्ग एवं पर्वतीय क्षेत्र के लिए 147 सेमी निर्धारित है। न्यूनतम वजन 45 से 58 किलोग्राम होना चाहिए।

नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

UPSSSC Recruitment 2026 notification 

चयन प्रक्रिया एवं सैलरी

इस भर्ती में चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी। लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के बाद छात्रों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेना होगा। फिजिकल टेस्ट क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा और इसमें पास होना अनिवार्य रहेगा।
ब्लॉक ऑर्गेनाइजर के पदों पर चयनित होने पर उम्मीदवारों को पे लेवल 5 के अनुसार 29200 से 92300 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। प्लाटून कमांडर पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे लेवल 6 के अनुसार 35400 से लेकर 112400 रुपये पर मंथ सैलरी मिलेगी। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

यह भी पढ़ें- UPSSSC Vacancy 2026: यूपी विधान भवन गार्ड और फायरमैन भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन इस डेट से होंगे स्टार्ट