विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SBI Recruitment 2026: एसबीआई में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के दों पर निकली भर्ती, 90 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी

Published: Tue, 01 Sep 2026 04:04 PM (IST)

एसबीआई में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

SBI Trade Finance Officer Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

SBI Trade Finance Officer Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर आवेदन स्टार्ट।

  2. कुल 35 पदों पर होगी भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इस भर्ती अभियान के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार एसबीआई में बतौर ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 18 सितंबर, 2026 निर्धारित है।

कौन कर सकते हैं अप्लाई

  1. उम्मीदवारों की आयु की गणना 31 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी।
  2. न्यूनतम आयु पदानुसार 21 व 23 वर्ष और अधिकतम आयु पदानुसार 30 व 32 वर्ष निर्धारित है।
  3. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में कुछ वर्षों की छूट भी दी जाएगी।
  4. उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन पूरा किया हो।
  5. उम्मीदवारों के पास पदानुसार कार्यानुभव भी होना चाहिए।

कितनी मिलेगी सैलरी

जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्कैल-1 के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 48,480 रुपये से लेकर 85,920 रुपये और मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्कैल-2 के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 64,820 रुपये से लेकर 93,960 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

SBI Trade Finance Officer Recruitment 2026 Notification Direct Link

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू कुल 100 अंकों के लिए आयोजित कराया जाएगा।

SBI Trade Finance Officer Recruitment 2026 Registration Direct Link

इन स्टेप्स से करें खुद अप्लाई

ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर आवेदन स्टार्ट हो गए हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रजिस्ट्रेशन करने के 5 आसान स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवरा इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  4. फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  5. अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।


 

यह भी पढ़ें: BOI SO Recruitment 2026: स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 200 से ज्यादा पदों पर रजिस्ट्रेशन इस डेट से स्टार्ट, यहां चेक करें पात्रता और उम्र सहित पूरी डिटेल