विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SBI Apprentice Recruitment 2026: एसबीआई में अप्रेंटिसशिप के 7150 पदों पर आवेदन स्टार्ट, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई

Updated: Wed, 20 May 2026 09:17 AM (IST)

एसबीआई अप्रेंटिसशिप भर्ती 2026 के लिए आवेदन 19 मई से से स्टार्ट हो गए हैं जो 8 जून तक जारी रहेंगे। स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी इस भर्ती में भाग ले सकते हैं।

SBI Apprentice Vacancy 2026

SBI Apprentice Vacancy 2026

HighLights

  1. एसबीआई में अप्रेंटिसशिप के बंपर पदों पर निकली भर्ती।

  2. 8 जून है फॉर्म भरने की है लास्ट डेट।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। स्नातक उत्तीर्ण युवा जो बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे होंगे उनके लिए खुशखबरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से अप्रेंटिसशिप के 7150 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन 19 मई से स्टार्ट हो गए हैं। पात्र उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से अप्रेंटिसशिप पोर्टल या एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 8 जून 2026 निर्धारित है।

पात्रता एवं मापदंड

अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही 1 अप्रैल 2026 को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 300 रुपये जमा करना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है। एससी, एसटी एवं पीडब्ल्यूडी वर्ग से आने वाले उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए फ्री में आवेदन पत्र भर सकते हैं।

एप्लीकेशन फीस

  • एसबीआई अप्रेंटिस फॉर्म 2026 भरने लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर विजिट करना होगा।
  • ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर आपको Career लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब एक नए पेज पर आपको अप्रेंटिस भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल भरकर फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • निर्धारित फीस (यदि लागू हो) जमा करें।
  • इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयनित होने के लिए पहले लिखित परीक्षा से होकर गुजरना होगा। इस टेस्ट में सफल होने वाले उम्मीदवारों को लोकल लैंग्वेज टेस्ट, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल एग्जामिनेशन में भाग लेना होगा। सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर तैनात किया जायेगा।

यह भी पढ़ें- RRB Technician Vacancy 2026: रेलवे टेक्नीशियन भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, 6565 पदों के लिए आवेदन इस डेट से होंगे स्टार्ट