विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Police Constable Recruitment 2023: एमपी में कांस्टेबल जीडी के पदों पर निकली भर्ती, भरे जाएंगे 7090 पद

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Updated: Fri, 23 Jun 2023 05:37 PM (IST)

MP Police Constable Recruitment 2023 मध्य प्रदेश में कांस्टेबल जीडी के पदों पर उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों में आयोजित होने वाली परीक्षा के आधार प ...और पढ़ें

MP Police Constable Recruitment 2023: मध्य प्रदेश में कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती
MP Police Constable Recruitment 2023: मध्य प्रदेश में कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती

 एजुकेशन डेस्क। MP Police Constable Recruitment 2023: यूपी में 52 हजार कांस्टेबल जीडी भर्ती जल्द शुरू होने वाली है। इसी बीच ताजा अपडेट आ रही है कि मध्य प्रदेश में भी सिपाही के पदों पर नियुक्तियां होने जा रही है। इस संबंध में एमपी कर्मचारी चयन मंडल ( Madhya Pradesh Employee Selection Board) ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके मुताबिक, कुल 7090 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 26 जून, 2023 से शुरू होगी। यह 10 जून, 2023 तक चलेगी। इसलिए, इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन शुरू होने के बाद फटाफट अप्लाई कर दें, क्योंकि भारी संख्या में आवेदन आवेदन के बाद पोर्टल पर अप्लाई करने में समस्या हो सकती है। जारी अधिसूचना के मुताबिक, रेडियो ऑपरेटर के पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी। 

MP Police Constable Important Dates: ये हैं अहम तिथियां

ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 26 जुलाई 2023

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 10 जुलाई, 2023

परीक्षा तिथि का आयोजन- 12 अगस्त, 2023

MP Police Constable Recruitment 2023: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट--esb.mp.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद, सामने आए होमपेज पर एमपी पुलिस भर्ती लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया लॉगिन/पंजीकरण खुल जाएगा (आवेदन शुरू होने के बाद)। इसके बाद, पूछे गए विवरण दर्ज करें और अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जेनरेट करें। अब एमपी पुलिस भारती आवेदन पत्र तक पहुंचें। पूछे गए विवरण दर्ज करें और फॉर्म तक पहुंचें। भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें। 

MP Police Constable Recruitment 2023: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए विभिन्न चरणों में होगी परीक्षा 

मध्य प्रदेश में कांस्टेबल जीडी के पदों पर उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों में आयोजित होने वाली परीक्षा के आधार पर होगा। इनमें, लिखित परीक्षा, PET, मेडिकल और डीवी के आधार पर होगा। वहीं, इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई, 2023 है। लास्ट डेट के बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।