विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JSSC JILCCE Recruitment 2026: झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में आवेदन करने का आज आखिरी मौका, जल्द कर लें अप्लाई

Published: Fri, 04 Sep 2026 11:08 AM (IST)

झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। कक्षा 12वीं उत्तीर्ण आवेदन करने के पात्र हैं।

JSSC JILCCE Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

JSSC JILCCE Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. आवेदन करने का आज आखिरी मौका।

  2. 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड में कक्षा 12वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती यानी इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JILCCE-2026) में आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। जो उम्मीदवार कक्षा 12वीं उत्तीर्ण हैं और झारखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। वे JILCCE-2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को आवेदन करने का दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं का प्रमाण-पत्र होना चाहिए।
  • उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।

रजिस्ट्रेशन फीस

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी। जनरल और अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 100 रुपये और ओबीसी, एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 50 रुपये जमा करने होंगे।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा एवं मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य अध्ययन, झारखंड राज्य से संबंधित ज्ञान, सामान्य गणित, सामान्य विज्ञान और मानसिक क्षमता जांच विषय से 120 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा में पास होने के लिए जनरल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक, एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 32 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे। उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

आवेदन, पात्रता, उम्र और सैलरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: UPSC CDS-II Admit Card 2026 OUT: यूपीएससी ने सीडीएस 2 परीक्षा के लिए जारी किया एडमिट कार्ड, एक क्लिक से करें डाउनलोड