विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

India Post GDS Recruitment 2026: सर्किल वाइज जानें कहां कितने पदों पर हो रही भर्ती, 16 फरवरी तक जीडीएस पदों पर आवेदन का मौका

Updated: Wed, 04 Feb 2026 03:54 PM (IST)

इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक के 28740 रिक्त पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार 14 फरवरी तक OTR एवं 16 फरवरी तक फीस व अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर सकते हैं। राज्य व सर्किल के अनुसार रिक्त पदों की जानकारी इस पेज से चेक कर सकते हैं।

News Article Hero Image

HighLights

  1. इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए 16 तक भर सकते हैं फॉर्म।

  2. 10th पास कर सकते हैं अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। देशभर के विभिन्न राज्यों में इस समय ग्रामीण डाक सेवक के 28740 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती चल रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो चुकी है। वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करने के लिए लास्ट डेट 14 फरवरी एवं एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट 16 फरवरी 2026 है। ऐसे में जो भी युवा सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और 10वीं कक्षा उत्तीर्ण हैं वे तय तिथियों के अंदर इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10th/ मैट्रिक पास होना चाहिए। 10th में गणित एवं अंग्रेजी विषयों में में पासिंग मार्क्स प्राप्त किये हों। न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

सर्किल वाइज भर्ती डिटेल

इस भर्ती के माध्यम से देशभर के विभिन्न सर्किल में ग्रामीण डाक सेवक के कुल 28740 पदों पर नियुक्तियां होंगी। इसमें से सबसे ज्यादा पद उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल के लिए रिक्त हैं। आप यहां से देश के सभी डाक सर्किल के अनुसार पदों की संख्या चेक कर सकते हैं-

क्रमांक सर्कल का नाम भाषा (Language) पदों की संख्या
1 आंध्र प्रदेश तेलुगु 1,060
2 असम असमिया 511
3 असम बंगाली 106
4 असम बोडो 22
5 बिहार हिंदी 1,344
6 छत्तीसगढ़ हिंदी 1,155
7 दिल्ली हिंदी 38
8 गुजरात गुजराती 1,782
9 हरियाणा हिंदी 270
10 हिमाचल प्रदेश हिंदी 520
11 जम्मू-कश्मीर हिंदी/उर्दू 267
12 झारखंड हिंदी 908
13 कर्नाटक कन्नड़ 1,022
14 केरल मलयालम 1,691
15 मध्य प्रदेश हिंदी 2,102
16 महाराष्ट्र कोंकणी/मराठी 93
17 महाराष्ट्र मराठी 3,460
18 उत्तर पूर्वी बंगाली/काक बराक 106
19 उत्तर पूर्वी अंग्रेजी/हिंदी 497
20 उत्तर पूर्वी अंग्रेजी/हिंदी और गारो 102
21 उत्तर पूर्वी अंग्रेजी/हिंदी और खासी 1,126
22 उत्तर पूर्वी अंग्रेजी/मणिपुरी 137
23 उत्तर पूर्वी मिजो 46
24 ओडिशा उड़िया 1,191
25 पंजाब अंग्रेजी/हिंदी 3
26 पंजाब पंजाबी 258
27 राजस्थान हिंदी 634
28 तमिलनाडु तमिल 2,009
29 तेलंगाना तेलुगु 608
30 उत्तराखंड हिंदी 436
31 उत्तर प्रदेश हिंदी 3,169
32 पश्चिम बंगाल बंगाली 2,765
33 पश्चिम बंगाल बंगाली/नेपाली 24
34 पश्चिम बंगाल अंग्रेजी और भूटिया/ गुरुंग/ लेपचा/ नेपाली/ राय/ शेरपा/ तमांग 70
35 पश्चिम बंगाल अंग्रेजी/ हिंदी 41
36 पश्चिम बंगाल नेपाली 63
- कुल योग (Total)   28,436

स्वयं कर सकते हैं अप्लाई

भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार स्वयं ही एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए यहां आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक दिया जा रहा है-

  • इंडियन पोस्ट जीडीएस एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Registration for GDS Online Engagement से संबंधित Click Here लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर Click Here to Register/Apply पर क्लिक करें।
  • New Candidate Registration पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • इसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
  • एप्लीकेशन फीस (यदि लागू हो) जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट करके भविष्य के सन्दर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
India Post GDS 2026 notification
 

आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी वर्ग को शुल्क के रूप में 100 रुपये फीस जमा करनी होगी। एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- यह भी पढ़ें- Bihar Police Bharti 2026: बिहार पुलिस एसआई पदों पर आवेदन हुए स्टार्ट, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई