विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

India Post GDS Bharti 2026: ग्रामीण डाक सेवक पदों पर जल्द कर लें अप्लाई, लास्ट डेट नजदीक, 10th पास आवेदन के लिए पात्र

Updated: Mon, 09 Feb 2026 11:12 AM (IST)

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 के लिए फॉर्म भरने के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 14 व फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 फरवरी है। अंतिम दिनों में होने वाली दिक्कतों से बचने के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी तुरंत ही ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर लें।

India Post GDS Recruitment 2026

India Post GDS Recruitment 2026

HighLights

  1. ग्रामीण डाक सेवक पदों पर आवेदन की लास्ट डेट नजदीक।

  2. 10वीं पास युवा सरकारी नौकरी पाने के लिए कर सकते हैं अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय डाक की ओर से देशभर के विभिन्न राज्यों में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 28740 रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 14 फरवरी एवं फॉर्म भरने की लास्ट डेट 16 फरवरी निर्धारित है। ऐसे में जो भी युवा इस नौकरी के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं और अभी तक किसी कारणवश आवेदन नहीं कर सके हैं वे जल्द से जल्द ऑनलाइन फॉर्म भर लें। इससे आप अंतिम दिनों में वेबसाइट पर होने वाली दिक्कतों से बच जायेंगे।

स्वयं भर सकते हैं एप्लीकेशन फॉर्म

आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को बता दें कि वे इसमें शामिल होने के लिए स्वयं ही फॉर्म भर सकते हैं। इससे आप कैफे के अतिरिक्त चार्ज से भी बच जायेंगे। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का लिंक और स्टेप्स यहां उपलब्ध करवाई जा रहीं हैं-

  • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Registration for GDS Online Engagement से संबंधित Click Here लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर Click Here to Register/Apply पर क्लिक करें।
  • New Candidate Registration पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • इसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
  • एप्लीकेशन फीस (यदि लागू हो) जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट करके भविष्य के सन्दर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

India Post GDS notification

आवेदन फीस

इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल, ओबीसी वर्ग को शुल्क के रूप में 100 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क रूप से फॉर्म भर सकते हैं।

कौन ले सकता है भर्ती में भाग

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का भारतीय नागरिक होने के साथ ही किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10th/ मैट्रिकुलेशन पास होना चाहिए। 10th में गणित एवं अंग्रेजी विषयों में में पासिंग मार्क्स प्राप्त किये हों। न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- PNB Vacancy 2026: पंजाब नेशनल बैंक में अप्रेंटिसशिप के बंपर पदों पर आवेदन स्टार्ट, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई