विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

HSSC Stenographer Recruitment 2026: हरियाणा में ग्रुप C स्टेनोग्राफर के 1952 पदों पर आवेदन स्टार्ट, 12th पास कर सकते हैं अप्लाई

Updated: Sun, 08 Feb 2026 12:38 PM (IST)

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से ग्रुप सी स्टेनोग्राफर के 1952 रिक्त पदों के लिए आवेदन स्टार्ट हो गए हैं जो 20 फरवरी तक जारी रहेंगे। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

hssc cet steno vacancy 2026

hssc cet steno vacancy 2026

HighLights

  1. हरियाणा सीईटी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए 20 फरवरी तक भरा जा सकता है फॉर्म।

  2. 1952 रिक्त पदों के लिए हो रही है भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से ग्रुप सी स्टेनोग्राफर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 निर्धारित है।

क्या है योग्यता

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार ने HSSC Group C CET एग्जाम पास किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवार ने पद के अनुसार 10+2/ ग्रेजुएशन उत्तीर्ण किया हो। 10th या 12th में उम्मीदवार ने हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ा हो। इसके अलावा 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 42 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

  • हरियाणा स्टेनोग्राफर भर्ती फॉर्म भरने के लिए नोटिफिकेशन में ऑफिशियल पोर्टल लिंक adv032026.hryssc.com पर विजिट करें।
  • इसके बाद न्यू कैंडिडेट्स पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • इसके बाद रजिस्टर्ड कैंडिडेट पर क्लिक करके अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
HSSC Stenographer Recruitment

निशुल्क भरा जा सकता है फॉर्म

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने के साथ किसी भी प्रकार का शुल्क जमा नहीं करना है अर्थात सभी श्रेणी के अभ्यर्थी निशुल्क रूप से आवेदन करने के लिए योग्य हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

यह भी पढ़ें- Bihar Police Bharti 2026: बीपीएसएससी ASI ऑपरेशन भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, इन स्टेप्स से घर बैठे कर सकते हैं अप्लाई