विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

HPPSC Civil Judge Recruitment: हिमाचल प्रदेश सिविल जज भर्ती के लिए कल तक करें आवेदन, ये देनी होगी फीस

Updated: Sat, 04 Jan 2025 11:14 AM (IST)

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले दूसरे राज्यों के आरक्षित वर्ग सहित अन्य सभी कैंडिडे्टस को 600 रुपये फीस देनी होगी। वहीं एससी और एसटी सहित अन्य अभ्यर्थ ...और पढ़ें

HPPSC Civil Judge Recruitment 2025: 21 पदों पर निकली है सिविज जज के पदों पर भर्ती
HPPSC Civil Judge Recruitment 2025: 21 पदों पर निकली है सिविज जज के पदों पर भर्ती

HighLights

  1. शिमला, मंडी, कांगड़ा,और धर्मशाला में होगी प्रीलिम्स परीक्षा
  2. प्रीलिम्स में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य एग्जाम में होना होगा शामिल
  3. 15 दिसंबर, 2024 को इस भर्ती के लिए जारी हुआ था परीक्षा का नोटिफिकेशन

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश सिविल जज भर्ती के संबंध में अहम सूचना है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी कि 05 जनवरी, 2025 को समाप्त हो रही है, इसलिए अप्लाई करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट http://www.hppsc.hp.gov.in/ पर जाकर फौरन एप्लीकेशन फॉर्म भर कर दें। अंतिम तिथि बीतने के बाद कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC ) की ओर से सिविल जज के पदों पर भर्ती करने के लिए आयोजित होने वाली एचपी न्यायिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए 15 दिसंबर, 2024 को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसके बाद, आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। वहीं, अब कल यानी कि 05 जनवरी, 2025 को आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो रही है। इसलिए इच्छुक कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे बिना देरी किए समय से आवेदन पत्र भर दें। इस परीक्षा के माध्यम से सिविल जज के 21 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अनारक्षित वर्ग में 11, एससी वर्ग में 3 और हिमाचल प्रदेश की अनुसूचित जनजाति वर्ग में भी 3 पद ही आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा, ओबीसी वर्ग में 4 पदों पर भर्ती की जाएगी।

HPPSC Civil Judge Recruitment Exam 2025: यहां होगा प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 

सिविल जज के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन शिमला, मंडी, कांगड़ा, धर्मशाला में आयोजित की जाएगी।

HPPSC Civil Judge Recruitment 2025: हिमाचल प्रदेश सिविल जज भर्ती के लिए ये मांगी है एज लिमिट 

इस भर्ती के लिए आवेदन जमा करने के लिए निर्धारित अंतिम तिथि यानी 5 जनवरी, 2025 तक उम्मीदवार की आयु 22 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, कैंडिडेट्स के लिए अधिकतम एज लिमिट 35 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। एज लिमिट में मिलने वाली छूट के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए कैंडिडेट्स नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

HPPSC Civil Judge Recruitment 2025: हिमाचल प्रदेश सिविल जज भर्ती के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

हिमाचल प्रदेश सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाना होगा। अब,होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन टैब पर जाएं। यहां, ओटीआर पर क्लिक करें। आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। आवेदन पत्र जमा करें भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेकर रख लें।