विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के कई नए जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर एवं सहायिका पदों पर आवेदन हुए स्टार्ट, 12वीं पास महिलाएं कर सकती हैं अप्लाई

Published: Tue, 01 Sep 2026 06:00 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में 12वीं पास महिला उम्मीदवारों के पास सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है। योग्य अभ्यर्थी जिले के अनुसार निर्धारित तिथि में ऑनलाइन फॉर्म भर सकती हैं।

UP Anganwadi Vacancy 2026

UP Anganwadi Vacancy 2026

HighLights

  1. यूपी के कई नए जनपदों में आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन हुए स्टार्ट।

  2. ऑनलाइन माध्यम से भर सकते हैं एप्लीकेशन फॉर्म।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। 10वीं पास महिला उम्मीदवार जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश के कई नए जनपदों में आंगनवाड़ी कार्यकत्री और आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर आवेदन स्टार्ट किये गए हैं। अगर आप भी संबंधित जिलों की निवासी हैं तो बिना देरी करते हुए ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर लें।

1वीं पास कर सकती हैं अप्लाई

आंगनवाड़ी वर्कर या सहायिका पदों पर केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। अभ्यर्थी को उस जिले का निवासी होना चाहिए जिस जिले से भर्ती के लिए फॉर्म भर रहीं हैं। मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है वहीं परास्नातक अधिकतम योग्यता है।

आयु सीमा

न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाली महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

जनपद वाइज चेक कर लें लास्ट डेट

जिला/पद की संख्या/आंगनवाड़ी कार्यकत्री आवेदन की लास्ट डेट जिला/पद की संख्या/आंगनवाड़ी सहायिका आवेदन की लास्ट डेट
आजमगढ़- 66 17 सितंबर 2026 ललितपुर- 44 03 सितंबर 2026
चित्रकूट- 23  05 सितंबर 2026 चित्रकूट- 69 05 सितंबर 2026
झांसी- 223  07 सितंबर 2026 कुशीनगर- 214 11 सितंबर 2026
मुजफ्फरनगर- 146  02 सितंबर 2026 कानपुर नगर- 307 05 सितंबर 2026
महराजगंज- 164 11 सितंबर 2026 महराजगंज- 141 11 सितंबर 2026
हमीरपुर- 80 16 सितंबर 2026 मथुरा- 544 13 सितंबर 2026
फतेहपुर- 239 17 सितंबर 2026 फतेहपुर- 239 17 सितंबर 2026
बांदा- 122 22 सितंबर 2026    

आवेदन का तरीका

इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन ही फॉर्म भरा जा सकता है, अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। फॉर्म भरने की स्टेप्स एवं लिंक नीचे दिया जा रहा है-

नहीं लगेगी फीस

इस भर्ती में आवेदन करने पर किसी भी प्रकार की फीस जमा नहीं करनी है। अर्थात सभी वर्ग की महिला उम्मीदवार पूर्ण रूप से निशुल्क आवेदन पत्र भर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Railway Bharti 2026: साउदर्न रेलवे में 10वीं-ITI उत्तीर्ण युवाओं के पास नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 4471 पदों पर हो रही भर्ती