UPPSC: यूपी राजकीय महाविद्यालय असिस्टेंट प्रोफेसर मेंस एडमिट कार्ड जारी, सब्जेक्ट वाइज प्रवेश पत्र यहां दिए लिंक से करें डाउनलोड
उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा राजकीय महाविद्यालय असिस्टेंट प्रोफेसर मेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गये हैं। परीक्षा 15 सितंबर से स्टार्ट होगी।

UP Government College Assistant Professor Mains admit card
HighLights
यूपीपीएएससी राजकीय महाविद्यालय असिस्टेंट प्रोफेसर मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी।
एग्जाम सेंटर की जानकारी परीक्षा तिथि से 3 दिन पूर्व होगी प्राप्त।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से राजकीय महाविद्यालय सहायक आचार्य मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। जो भी अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालिफाइड हैं वे तुरंत ही यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
एग्जाम डेट एवं शिफ्ट टाइमिंग
यूपीपीएससी की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए मेंस एग्जाम का आयोजन 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 25, 28, 29, 30 सितंबर 2026 एवं 01 अक्टूबर 2026 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा। परीक्षा एक पाली में आयोजित होगी जिसके लिए टाइमिंग सुबह 9:30 से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी।
केंद्र की जानकारी 3 दिन पहले मिलेगी
आपको बता दें कि यूपीपीएससी द्वारा एडमिट कार्ड जारी किये गए हैं जिसमें केंद्र की जानकारी नहीं दी गई है। परीक्षा केंद्र की डिटेल एग्जाम डेट से 3 दिन पूर्व UPPSC की वेबसाइट, प्रेस रिलीज/ एसएमएस/ ई-मेल के माध्यम से मिलेगी।
सब्जेक्ट वाइज एडमिट कार्ड करें डाउनलोड
- यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर मेंस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर "Download Admit Card" पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप जिस विषय की परीक्षा देने जा रहे हैं उससे संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब OTR, डेट ऑफ बर्थ एवं जेंडर सेलेक्ट करें।
- वेरिफिकेशन कोड दर्ज करके Download Admit Card पर क्लिक करें।
- इसके बाद प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
- नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके सीधे एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
28 विषयों के लिए हो रही है परीक्षा
यूपीपीएससी द्वारा मेंस एग्जाम कुल 28 विषयों- वनस्पति विज्ञान, समाजशास्त्र, शारीरिक शिक्षा, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, संगीत गायन, संगीत वादन तबला, सांख्यिकी, रसायन विज्ञान,अर्थशास्त्र, भूगोल,इतिहास, सैन्य विज्ञान (रक्षा अध्ययन), शिक्षाशास्त्र, अंग्रेजी, गृह विज्ञान, भौतिक विज्ञान, संगीत वादन सितार, उर्दू, फारसी (पर्सियन), वाणिज्य, चित्रकला (Drawing and Painting), हिन्दी, गणित, दर्शनशास्त्र, संस्कृत, जन्तु विज्ञान व कम्प्यूटर साइंस विषयों के लिए हो रही है। इन 28 विषयों के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 1253 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
