विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Special TET 2026: यूपी में आयोजित होगी विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा, टीईटी में फेल व स्पेशल टीचर देंगे परीक्षा

Published: Thu, 03 Sep 2026 11:35 AM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2026 11:53 AM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अध्यापक पात्रता परीक्षा (Special TET) की स्वीकृति मिलने के बाद अब जल्द ही आयोग द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा।

UP Special TET 2026

UP Special TET 2026

HighLights

  1. यूपी सरकार में स्पेशल टीईटी परीक्षा आयोजित करने को दी मंजूरी।

  2. आयोग जल्द जारी कर सकता है नोटिफिकेशन।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा (Special TET) कराने की कार्ययोजना स्वीकृत कर दी है। जल्द ही आयोग द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर डेट्स का एलान कर दिया जायेगा। टीईटी में फेल होने वाले कार्यरत शिक्षकों के साथ ही विशेष शिक्षक (CWSN) अध्यापक पात्रता परीक्षा (Special TET) में भाग लेने के लिए पात्र होंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने TET पास करना कर दिया है अनिवार्य

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सभी कार्यरत शिक्षकों को टीईटी पास करना अनिवार्य कर दिया गया है जिसके लिए 2028 तक का समय दिया गया है। अध्यापकों को परीक्षा पास करने के अधिक मौके देने के लिए स्पेशल टीईटी परीक्षा का आयोजन करवाया जायेगा।

अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा आयोग को दिया निर्देश

बेसिक व माध्यमिक शिक्षा अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को प्राथमिकता के आधार पर विज्ञापन जारी कर परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। इसके दायरे में बेसिक शिक्षा परिषद, स्थानीय निकाय और राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त व सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक आएंगे।

150 अंकों के लिए होगी परीक्षा

प्राथमिक स्तर कक्षा 1 से 5, उच्च प्राथमिक स्तर कक्षा 6 से 8 और Special Educator CWSN के लिए स्पेशल टीईटी परीक्षा 150 अंकों के लिए आयोजित होगी। प्रश्न पत्र में 150 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जायेंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक निर्धारित है। ध्यान रखें कि इस एग्जाम में माइनस मार्किंग नहीं होगी।

पास होने के लिए कैटेगरी वाइज कटऑफ

स्पेशल टीईटी एग्जाम में पास होने के लिए जनरल श्रेणी को न्यूनतम 60 फीसदी अंक यानी कि 150 में से 90 अंक प्राप्त करने होंगे वहीं ओबीसी, एससी, एसटी एवं EWS वर्ग को 55 फीसदी अंक यानी कि 150 में से 82 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें- SSC JE 2026 Vacancy: एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, इंजीनियरिंग डिग्री-डिप्लोमा वाले कर सकते हैं अप्लाई