विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Police Constable Admit Card 2026 Link: यूपी कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड जारी, 1 क्लिक में करें डाउनलोड

Published: Sun, 07 Jun 2026 09:33 AM (IST)Updated: Mon, 08 Jun 2026 09:40 AM (IST)

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं जिसे आप वेबसाइट या इस पेज पर दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Police Constable Hall Ticket 2026

UP Police Constable Hall Ticket 2026

HighLights

  1. यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती एडमिट कार्ड जारी।

  2. परीक्षा 8, 9 एवं 10 को होगी आयोजित।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी।

परीक्षा तिथि शिफ्ट एवं टाइमिंग

UPPRPB द्वारा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 8, 9 एवं 10 जून को राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 3 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको सिटी स्लिप के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को लॉग इन क्रेडेंशियल (रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ) दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • जानकारी सबमिट होते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Police Admit Card 2026 Download Link

एग्जाम पैटर्न

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में उम्मीदवार से बहुविकल्पीय प्रकार के 150 प्रश्न पूछे जायेंगे। पेपर में सवाल सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता और मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता विषयों से पूछे जायेंगे। पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जायेगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जायेंगे। ध्यान रखें कि इस परीक्षा में माइनस मार्किंग का प्रावधान भी है। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 0.5 अंक की कटौती की जाएगी। ऐसे में जिन प्रश्नों के उत्तर आपको पता नहीं हैं उन पर तुक्का लगाने से बचें।

यह भी पढ़ें- UP Police SI Admit Card 2026 OUT: यूपी पुलिस एसआई डीवी और पीएसटी एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड