विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Police Bharti 2026: यूपी पुलिस में इस वर्ष 81 हजार पदों पर होगी भर्ती, राज्य सरकार ने किया एलान

Updated: Sun, 05 Apr 2026 10:03 AM (IST)

यूपी सरकार की ओर से इस वर्ष पुलिस विभाग में 81 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। जल्द ही विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी जाएगी।

UP Police Vacancy 2026

UP Police Vacancy 2026

HighLights

  1. यूपी पुलिस में 81000 पदों पर भर्ती का एलान।

  2. इसी साल में सभी पदों पर भर्ती का लक्ष्य।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार राज्य में वित्त वर्ष 2026-27 के तहत पुलिस विभाग में विभिन्न पदों के तहत 81000 रिक्त पद भरे जायेंगे। भर्ती के लिए प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी योग्यता के अनुसार निर्धारित पदों के लिए आवेदन कर पाएंगे।

इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप-निरीक्षक, आरक्षी सिविल पुलिस, रेडियो सहायक परिचालक, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड A और पुलिस उप-निरीक्षक (गोपनीय) सहित अन्य पदों को भरा जा जायेगा।

यूपी सरकार की ओर से X पर ट्वीट कर दी गई जानकारी

भर्ती की जानकारी यूपी गर्वनमेंट के ऑफिशियल X हैंडल पर ट्वीट कर दी गई है। ट्वीट के मुताबिक "युवाओं के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 बहुत महत्वपूर्ण होने जा रहा है। इस वर्ष उत्तर प्रदेश में 81,000 से अधिक पदों पर पुलिस भर्ती की तैयारी है। यह भर्ती अभियान युवाओं को रोजगार प्रदान करने के साथ ही प्रदेश को ऊर्जावान बनाएगा और आधुनिक पुलिस बल उपलब्ध कराएगा।"

UP Police Bharti

आवश्यक डॉक्युमेंट कर लें तैयार

यूपी पुलिस भर्ती के लिए शैक्षिक डॉक्युमेंट के साथ ही जाति, निवास सहित अन्य प्रमाण पत्र भी अपलोड करने होते हैं। ऐसे में अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को तैयार कर लें ताकी आवेदन के समय किसी प्रकार की समस्या न हो।

एप्लीकेशन फीस

यूपी पुलिस भर्ती में आवेदन के साथ आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को शुल्क के रूप में 500 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी/ एसटी के लिए फीस 400 रुपये निर्धारित है। शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। भर्ती से जुड़ी अन्य डिटेल नोटिफिकेशन साझा होने के साथ ही प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें- पंजाब एंड सिंड बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर के 1 हजार पदों पर आवेदन स्टार्ट, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई