विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP PET 2026: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज, यूपी में पाना है नौकरी तो तुरंत कर लें अप्लाई

Published: Sun, 06 Sep 2026 11:37 AM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2026 08:58 AM (IST)

यूपी पीईटी एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज यानी 7 सितंबर निर्धारित है। 10th पास युवा जो सरकारी नौकरी ...और पढ़ें

UP PET 2026 के लिए यहां से करें अप्लाई।

UP PET 2026 के लिए यहां से करें अप्लाई।

HighLights

  1. यूपी पीईटी परीक्षा के लिए तुरंत कर लें अप्लाई।

  2. आज के बाद क्लोज हो जाएगी एप्लीकेशन विंडो।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा यूपी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UPSSSC PET) 2026 के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट 7 सितंबर तक बढ़ाई गई थी। ऐसे में जो युवा अभी तक किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर सके हैं और इस परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं वे बिना देरी करते हुए तुरत ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। आज के बाद एप्लीकेशन विंडो बंद हो जाएगी।

यूपी में नौकरी पाने के लिए आवेदन जरूरी

सभी उम्मीदवारों को बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य में समूह 'ग' की भर्तियों सहित लेखपाल, वीडीओ, फॉरेस्ट गार्ड समेत विभिन्न पदों पर नौकरी पाने के लिए पीईटी एग्जाम देने जरूरी होता है। ऐसे में राज्य के साथ ही यूपी के बाहर के अभ्यर्थी भी तुरंत ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

फॉर्म भरने के लिए शैक्षिक योग्यता एवं उम्र

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जो उम्मीदवार फॉर्म भरने की अंतिम तिथि तक 10वीं कक्षा या उसके समकक्ष उत्तीर्ण कर लेंगे वे भी आवेदन के लिए पात्र हैं।
शैक्षिक योग्यता के अलावा 1 जुलाई 2026 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 साल से कम नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट मिलेगी।

एप्लीकेशन फीस

जनरल, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 185 रुपये जमा करना होगा। एससी/ एसटी वर्ग को 95 रुपये और पीएच वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को 25 रुपये जमा करना होता है। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकेगी।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना जरूरी है। वन टाइम रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन कर लें। इसके बाद कैटेगरी के अनुसार शुल्क भुगतान करें और अंत में प्रिन्ट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

UPSSSC PET Online Form 2026

कब होगी परीक्षा

सभी उम्मीदवारों को बता दें कि अभी तक यूपीएसएसएससी द्वारा परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं की गई है। आवेदन समाप्त होने के लिए इस परीक्षा के लिए डेट की घोषणा की जा सकती है। लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें- UPSSSC Computer Operator Vacancy 2026: यूपी कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती के लिए कल से शुरू होंगे आवेदन, पात्रता व अन्य डिटेल करें चेक