विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Home Guard Admit Card 2026: इस तारीख को मिलेगा यूपी होम गार्ड PET एडमिट कार्ड, टेस्ट 14 सितंबर से होंगे स्टार्ट

Published: Mon, 07 Sep 2026 04:15 PM (IST)

यूपी होम गार्ड भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) के लिए एडमिट कार्ड अब 10 सितंबर को जारी किये जायेंगे। पीईटी ...और पढ़ें

UP Home Guard Admit Card 2026

UP Home Guard Admit Card 2026

HighLights

  1. अलर्ट! यूपी होम गार्ड पीईटी एडमिट कार्ड 10 सितंबर को किये जायेंगे जारी।

  2. पहले 7 सितंबर को होने थे उपलब्ध।

  3. PET 14 सितंबर से होंगे स्टार्ट।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी होम गार्ड भर्ती को लेकर एक बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा एक नोटिस जारी किया गया है जिसमें बताया गया है कि अब फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट यानी कि PET के लिए एडमिट कार्ड आज जारी नहीं होंगे। आज की जगह पर अब प्रवेश पत्र 10 सितंबर 2026 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जायेंगे।

क्यों किया गया बदलाव

यूपी पुलिस विभाग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार "वर्तमान में प्रदेश में लगातार वर्षा के कारण अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा, परीक्षा की निष्पक्षता तथा परीक्षा प्रक्रिया के सुचारू संचालन के दृष्टिगत दिनांक 08 सितंबर 2026 से प्रस्तावित शारीरिक दक्षता परीक्षा के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। अब यह शारीरिक दक्षता परीक्षा दिनांक 14 सितंबर 2026 से आयोजित की जायेगी।"
इसके बाद एडमिट कार्ड 7 सितंबर को जारी होने की बात कही गई थी जिसमें भी बदलाव किया गया है। नई नोटिस के मुताबिक सभी अभ्यर्थी प्रवेश पत्र अब 10 सितंबर से डाउनलोड कर पाएंगे।

एडमिट कार्ड प्राप्त करने में दिक्कत होने पर यहां कर सकेंगे संपर्क

यूपी पुलिस विभाग द्वारा एडमिट कार्ड जारी होने के बाद यदि किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कठिनाई होती है तो वह हेल्पलाइन नम्बर 08065075069 पर संपर्क कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका

  • यूपी होमगार्ड पीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को लॉग इन क्रेडेंशियल (रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ) दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • जानकारी सबमिट होते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

शारीरिक दक्षता परीक्षण में कितनी लगानी होगी दौड़

पीईटी के दौरान पुरुष उम्मीदवारों को 28 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। इसके अलावा महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी। अगर कोई उम्मीदवार रनिंग पूरी नहीं कर पाता है तो उसे फाइनल लिस्ट में जगह नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़ें- UIIC AO Recruitment 2026: यूआईआईसी एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर स्केल-1 पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन कल से होंगे स्टार्ट