विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP BEd JEE 2023: उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा आज, सुबह 9.29 बजे तक होगी एंट्री, इन नियमों का पालन जरूरी

By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
Updated: Thu, 15 Jun 2023 08:08 AM (IST)

UP BEd JEE 2023 बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा आयोजित की जाने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) 2023 का आयोजन आज यानी वीरवार 15 जून 2023 को किया जा रहा है। उम्मीदवार सुबह की पाली के लिए 9.29 बजे तक और दोपहर की पाली में 2.29 बजे तक प्रवेश पा सकेंगे।

UP BEd JEE 2023: उम्मीदवारों की उपस्थिति के लिए बॉयोमेट्रिक प्रणाली से दर्ज कराई जाएगी।
UP BEd JEE 2023: उम्मीदवारों की उपस्थिति के लिए बॉयोमेट्रिक प्रणाली से दर्ज कराई जाएगी।

UP BEd JEE 2023: उत्तर प्रदेश राज्य के सरकारी और निजी कॉलेजों में संचालित होने वाले दो वर्षीय शिक्षा स्नातक (बीएड) कोर्सेस में इस साल दाखिले के लिए बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा आयोजित की जाने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) 2023 का आयोजन आज यानी वीरवार, 15 जून 2023 को किया जा रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए करीब 6 लाख उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, bujhansi.ac.in पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय ने यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2023 में सम्मिलित होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं, जिनका पालन करना सभी के लिए अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें - LIVE UP BEd JEE 2023: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का Shift 1 रहा मीडियम डिफिकल्ट, पूछे गए ये Questions

UP BEd JEE 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक

UP BEd JEE 2023: सुबह 9.29 बजे तक होगी एंट्री, इन नियमों का पालन जरूरी

  • यूपी बीएड जेईई 2023 के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रवेश परीक्षा का आयोजन तीन-तीन घंटे दो पालियों में किया जाएगा, जो कि सुबह 9 बजे और दोपहर 2 बजे से शुरू होगीं।
  • सभी उम्मीदवारों को अपने आवंटित परीक्षा केंद्र पर 1 घंटा पहले पहुंचने के निर्देश जारी गए हैं, यानी सुबह की पाली के लिए 8 बजे तक और दोपहर की पाली के लिए 1 बजे तक एग्जाम सेंटर पहुंच जाएं।
  • हालांकि, उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने के अधिकतम 30 मिनट तक केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा, यानी उम्मीदवार सुबह की पाली के लिए 9.29 बजे तक और दोपहर की पाली में 2.29 बजे तक प्रवेश पा सकेंगे।
  • परीक्षा केंद्र और कक्ष के भीतर सभी उम्मीदवारों को कोविड-19 से सम्बन्धित नियमों का पालन करना होगा।
  • परीक्षा के दौरान किसी भी उम्मीदवारों को बाहर जाने के अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • उम्मीदवारों की उपस्थिति के लिए बॉयोमेट्रिक प्रणाली से दर्ज कराई जाएगी।
  • उम्मीदवारों को दिए गए प्रश्नों के उत्तर को उपलब्ध कराए गई OMR शीट पर मार्क करना होगा। इसके लिए सिर्फ काले बॉल प्वाइंट पेन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • हर प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं, यानी हर सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। वहीं, गलत उत्तर के लिए एक तिहाई यानी 0.66 अंक काटे जाएंगे।