Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शांति की स्थापना के लिए 24 अक्टूबर को यूएन का हुआ था गठन, जानें इसका इतिहास एवं उद्देश्य

    Updated: Thu, 24 Oct 2024 08:42 AM (IST)

    दुनियारभर में प्रति वर्ष 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस (United Nations Day) के रूप में मनाया जाता है। आपको बता दें कि यूएन की स्थापना द्वितीय विश ...और पढ़ें

    United Nations (UN) की पूरी डिटेल यहां से करें प्राप्त। (image freepik)
    United Nations (UN) की पूरी डिटेल यहां से करें प्राप्त। (image freepik)

    HighLights

    1. 24 अक्टूबर 1945 को स्थापति हुए था यूएन।
    2. स्थापना के समय 51 देश थे इस संगठन में शामिल।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। विश्वभर में शांति और सुरक्षा, देशों के बीच तनाव को दूर करके दोस्ती कायम करने और लोगों को मानवाधिकार प्रदान करने के लिए अंतरराष्ट्रीय संगठन संयुक्त राष्ट्र (UN) की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को की गई थी। इसलिए प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस (United Nations Day) के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।

    क्या है इतिहास

    साल 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त होने के बहुत से देशों को भारी नुकसान हुआ। इसी को देखते हुए शांति स्थापना के मकसद से यूनाइटेड नेशंस की स्थापना की गई। संयुक्त राष्ट्र (UN) के गठन के समय इस संगठन में दुनियाभर के 51 देश शामिल हुए। उस समय अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डी रूजवेल्ट ने इस संगठन को संयुक्त राष्ट्र नाम दिया। आपको बता दें कि वर्तमान समय में इस संगठन में 193 स्थाई व अस्थाई सदस्य है। भारत अभी तक इस संगठन का परमानेंट सदस्य नहीं है, लेकिन कई मौकों पर अस्थाई सदस्य के रूप में भारत इसका मेंबर रहा है।

    गठन की शुरुआत

    इस संगठन के गठन के लिए 25 अप्रैल 1945 को सैन फ्रांसिस्को में 50 देशों की सरकारों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए और यहीं पर संयुक्त राष्ट्र चार्टर बनाने के शुरुआत हुई। 25 जून 1945 को इस मसौदे को अपनाया गया और इसे 24 अक्टूबर 1945 को पूर्ण रूप से अपना लिया गया।

    (image freepik)

    संयुक्त राष्ट्र के अंग

    संयुक्त राष्ट्र का काम दुनियाभर में शांति बनाये रखने के साथ ही चिकित्स्कीय व मानवीय सहायता प्रदान करना भी है। इसी के चलते इसे कई अंगों में बांटा गया है। इसके प्रमुख अंग संयुक्त राष्ट्र महासभा, संयुक्त राष्ट्र न्यास परिषद्, सुरक्षा परिषद् संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद्, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय, संयुक्त राष्ट्र सचिवालय हैं।

    खबरें और भी

    यूनाइटेड नेशंस का मुख्य उद्देश्य

    • संयुक्त राष्ट्र संगठन (UNO) का मुख्य उद्देश्य वैश्विक शांति और सुरक्षा बनाए रखना, विश्व के लोगों की भलाई को बढ़ावा देना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैत्रीपूर्ण सहयोग के माध्यम से तय लक्ष्यों को प्राप्त करना है।
    • इसके साथ ही यह संगठन आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में विश्वव्यापी सहयोग को बढ़ावा देता है।
    • संयुक्त राष्ट्र संघ लोगों के सभी मौलिक मानवाधिकारों को मान्यता देता है और सभी को समान रूप से अधिकारों को प्रदान करने का काम करता है।
    • इसके अलावा यह संगठन समान अधिकारों और आत्मनिर्णय के आदर्शों के आधार पर सरकारों के बीच अच्छे संबंधों को बढ़ावा देने का कार्य भी करता है।

    यह भी पढ़ें -  डिज्नी कंपनी ने पूरे किये 100 साल, जानें ओस्टवॉल्ड कार्टून से लेकर मिकी माउस बनने की रोचक कहानी