Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Success Story: कई बार असफल होने के बाद भी प्रियंका गोयल ने नहीं मानी हार, अंतिम प्रयास में सफल होकर बनीं अफसर

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Wed, 30 Aug 2023 03:07 PM (IST)

    Success Story प्रियंका पूरी तैयारी के साथ परीक्षा की तैयारी के लिए जुट गईं। वे दिन-रात मेहनत कर रही थीं। हालांकि उनके लिए यह सब बहुत आसान नहीं था क्यो ...और पढ़ें

    Success Story: दिल्ली की प्रियंंका गोयल को अंतिम प्रयास में मिली UPSC परीक्षा में सफलता
    Success Story: दिल्ली की प्रियंंका गोयल को अंतिम प्रयास में मिली UPSC परीक्षा में सफलता

    HighLights

    1. प्रियंका गोयल पांच प्रयास में हो गई थीं फेल
    2. आखिरी अटेम्प्ट में उन्हें मिली सफलता
    3. दिल्ली की रहने वाली हैं प्रियंका गोयल

    एजुकेशन डेस्क। Success Story: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास करना बिल्कुल आसान नहीं है। कई बार अभ्यर्थियों को एक दो या तीन अटेम्प्ट में प्रयास करने के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगती है। इसके चलते कई कैंडिडेट्स निराश भी हो जाते हैं। हालांकि, आज सक्सेस स्टोरी कॉलम में हम एक ऐसी शख्सियत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने यूपीएससी सीएसई परीक्षा एक या दो नहीं बल्कि पांच बार असफलता झेली लेकिन फिर भी टूटी नहीं। अंत में उन्होंने अपनी कठिन मेहनत के दम परीक्षा में सफलता पा ही ली और वे अफसर बन गईं। इस अफसर का नाम है प्रियंका गोयल। आइए जानते हैं इनकी कहानी।

    प्रियंका गोयल देश की राजधानी दिल्ली की निवासी हैं। उन्होंने यहीं से अपनी शुरुआती एजुकेशन पूरी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने केशव महाविद्यालय से कॉमर्स स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। प्रियंका अपने लक्ष्य को लेकर बिल्कुल स्पष्ट थीं और इसलिए उन्होंने ग्रेजुएशन के फौरन बाद ही मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने परीक्षा के लिए सटीक रणनीति बनाई।

    यह भी पढ़ें: Success Story: स्कूल में फेल होने वाली रुक्मिणी रियार ने UPSC परीक्षा में किया था टॉप, जानें इनकी पूरी कहानी

    पहले पांच अटेम्प्ट में हुई फेल

    प्रियंका पूरी तैयारी के साथ परीक्षा की तैयारी के लिए जुट गईं। वे दिन-रात मेहनत कर रही थीं। हालांकि, उनके लिए यह सब बहुत आसान नहीं था, क्योंकि वे पहले एक या दो नहीं बल्कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पांच प्रयास में फेल हो गई थीं। इसकी वजह से उन्हें हताशा भी हुई। लेकिन उन्होंने अपनी इस नाकामयाबी को खुद पर हावी नहीं होने दिया।

    अंत में हुईं सफल

    प्रियंका इतने बार मिली असफलताओं के बाद भी प्रयास करती रहीं। इसका नतीजा यह हुआ कि अंतिम प्रयास में उन्होंने परीक्षा क्रैक कर ली। एग्जाम में उन्होंने 369वीं रैंक हासिल की थी।

    खबरें और भी