SSC GD Constable Result 2026: कब और कहां जारी होगा जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट और कटऑफ, यहां देखें अपडेट
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स को PET-PST के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

SSC GD Constable Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
जल्द ही जारी होगा रिजल्ट।
रिजल्ट के साथ कटऑफ भी होगी जारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से आयोजित जीडी कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा का एलान कभी भी किया जा सकता है। परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 27 अप्रैल से लेकर 30 मई, 2026 के बीच किया गया था। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे। वे बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। बता दें, रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। उन्हें PET-PST परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
इन 4 तरीकों से डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट
जीडी कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा का रिजल्ट एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों की मदद के लिए यहां रिजल्ट चेक करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। इन स्टेप्स की मदद से उम्मीदवार नतीजों की जांच कर सकेंगे।
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद SSC GD Constable Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में रिजल्ट चेक करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
कब जारी होगा रिजल्ट
एसएससी की ओर से SSC GD Constable Result 2026 का एलान सितंबर माह के पहले या दूसरे सप्ताह में किया जा सकता है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चेक करने के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
क्या कटऑफ भी होगी जारी
लिखित परीक्षा रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के आधार पर कटऑफ देख सकेंगे। इसके साथ ही जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे। उन्हें पीईटी और पीएसटी परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
