विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NTA ने NEET परीक्षा के लिए जारी की एडवाइजरी, व्हाट्सएप पर मिलेगा अपडेट; SMS पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का अलर्ट

Updated: Fri, 19 Jun 2026 01:10 PM (IST)

एनटीए ने 21 जून को होने वाली परीक्षा के लिए नई एडवाइजरी जारी कर दी है। एनटीए ने कहा कि छात्रों को परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी कैंडिडेट्स के WhatsApp पर भेजी जाएगी।

यहां पढ़ें पूरी खबर।

यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. एनटीए ने जारी की एडवाइजरी।

  2. व्हाट्सएप पर मिलेगी परीक्षा की जानकारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आज यानी 19 जून को एक एडवाइजरी जारी की गई है। एनटीए ने कहा है कि नीट यूजी की परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों को SMS, ईमेल और व्हाट्सएप के माध्यम से  रिमाइंडर भेजा जा रहा है। इस रिमाइंडर में छात्रों को 21 जून को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कहा जा रहा है। इसके साथ ही छात्रों को फर्जी मैसेज एवं सूचनाओं से सावधान रहने की सलाह दी गई है। 

एडमिट कार्ड के लिए किया अलर्ट

एनटीए ने X पर एक पब्लिक एडवाइजरी जारी करके कहा है कि एनटीए रविवार यानी 21 जून को होने वाली NEET UG Re-EXAM के लिए रिमाइंडर भेज रहा है। एजेंसी ने यह भी बताया कि छात्रों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का अलर्ट ऑफिशियल SMS ID NICPEP से भेजे जाएंगे और छात्रों को ईमेल [email protected] से किया जाएगा। इसके अलावा, एनटीए ने यह भी कहा कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर ही भरोसा करें।

सीधा व्हाट्सएप पर मिलेगी जानकारी

एनटीए ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि एनटीए कभी भी किसी छात्र से पेमेंट की मांग नहीं करेगा और न ही किसी लिंक के जरिये आपका एडमिट कार्ड साझा करेगा। साथ ही एनटीए ने कहा अगर आपको ऐसा कोई भी मैसेज प्राप्त होता है, तो उस पर क्लिक न करें और तुरंत उसकी रिपोर्ट करें।

एनटीए ने आगे कहा ही NEET UG Re-EXAM के लिए परीक्षा से संबंधित सभी डिटेल कैंडिडेट्स को WhatsApp के माध्यम से साझा की जाएगी। इसके अलावा, एनटीए ने यह भी बताया कि छात्र यह अच्छे से सुनिश्चित कर लें कि मैसेज भेजने वाले नाम के साथ नीला वेरिफाइड टिक और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का नाम दिखाई दें। एनटीए ने यह भी बताया कि व्हाट्सएप सर्विस केवल एक ब्रॉडकास्ट-ओनली चैनल है और यह आपसे कभी भी ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी नहीं मागंता। 

 

यह भी पढ़ें: NEET UG Dress Code Rules: एग्जाम सेंटर पर फुल स्लीव के कपड़े और जूते पहनकर आने पर मनाही, जानें और किन चीजों पर लगी रोक