विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NMC Seat Matrix 2026: नीट यूजी रिजल्ट से पहले सीट मैट्रिक्स जारी, 1.37 लाख MBBS सीटों पर होगा दाखिला

Published: Wed, 15 Jul 2026 11:07 AM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2026 11:11 AM (IST)

एनएमसी की ओर से MBBS Seat Matrix 2026 जारी कर दिया गया है जिसके बाद देशभर में कुल 136939 सीटों पर एडमिशन प्रदान किया जायेगा।

mbbs seat matrix 2026 स्टेट वाइज यहां से करें चेक।

mbbs seat matrix 2026 स्टेट वाइज यहां से करें चेक।

HighLights

  1. देशभर में MBBS की 136939 सीटों पर होगा प्रवेश।

  2. री-एग्जाम रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) द्वारा नीट यूजी रिजल्ट 2026 से पहले देशभर में MBBS पाठ्यक्रम के लिए रिक्त सीटों की जानकारी साझा कर दी गई है। 13 जुलाई 2026 तक देशभर के संस्थानों में अप्रूव सीटों की कुल संख्या 136939 है। इसमें से पिछले साल की 127028 एमबीबीएस सीटों को रिन्यू किया गया है वहीं 9911 नई सीटें एड की गई हैं।

देशभर में 823 मेडिकल कॉलेजों की सीटों पर होंगे दाखिले

एनएमसी द्वारा जारी किये गए सीट मैट्रिक्स में देशभर के विभिन्न राज्यों के कुल 823 मेडिकल कॉलेजों को जगह मिली है। इन्हीं कॉलेजों में छात्रों को प्रवेश प्रदान किया जायेगा। एनएमसी ने स्पष्ट किया है कि अप्रूव सीटों पर ही छात्रों को प्रवेश दिया जायेगा, इसके अतिरिक्त दाखिला नहीं दिया जायेगा।

किस राज्य में कितनी MBBS सीटों

एनएमसी की ओर से रिक्त सीटों की जानकारी राज्य के अनुसार भी दी गई है। आप स्टेट वाइज जान सकते हैं कि राज्य में कितनी रिक्त सीटें उपलब्ध हैं-

क्र.सं. राज्य / केंद्र शासित प्रदेश टोटल सीटों की संख्या
1 अंडमान और निकोबार 114
2 आंध्र प्रदेश 7,465
3 अरुणाचल प्रदेश 100
4 असम 1,875
5 बिहार 4,160
6 चंडीगढ़ 200
7 छत्तीसगढ़ 2,925
8 दादरा और नगर हवेली 177
9 दिल्ली 1,415
10 गोवा 250
11 गुजरात 7,750
12 हरियाणा 2,960
13 हिमाचल प्रदेश 871
14 जम्मू और कश्मीर 1,675
15 झारखंड 1,500
16 कर्नाटक 15,395
17 केरल 5,704
18 मध्य प्रदेश 6,020
19 महाराष्ट्र 13,099
20 मणिपुर 550
21 मेघालय 250
22 मिजोरम 100
23 नागालैंड 100
24 ओडिशा 2,950
25 पुडुचेरी 1,780
26 पंजाब 1,850
27 राजस्थान 8,080
28 सिक्किम 200
29 तमिलनाडु 13,999
30 तेलंगाना 10,250
31 त्रिपुरा 500
32 उत्तर प्रदेश 14,000
33 उत्तराखंड 1,475
34 पश्चिम बंगाल 7,200

नीट यूजी रिजल्ट 20 जुलाई तक आने की उम्मीद

एनटीए द्वारा नीट यूजी री-एग्जाम के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी की चुकी है जिस पर आज आपत्ति दर्ज करने का अंतिम मौका है। दर्ज आपत्तियों के निराकरण के बाद एनटीए द्वारा फाइनल आंसर की जारी की जाएगी और इसी को ध्यान में रखकर परिणाम की घोषणा की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक नीट यूजी 2026 रिजल्ट 20 जुलाई के आसपास जारी किये जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- NEET UG Result 2026: नीट यूजी री-एग्जाम रिजल्ट कब होगा जारी? NTA ने दिया बड़ा अपडेट