विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NEET UG Admit Card 2024: जारी हुए नीट यूजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Updated: Thu, 02 May 2024 07:46 AM (IST)

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर नीट यूजी 2024 एग्जाम का आयोजन 5 मई को दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजकर 20 मि ...और पढ़ें

NEET UG Admit Card 2024 जल्द exams.nta.ac.in/NEET पर है उपलब्ध।
NEET UG Admit Card 2024 जल्द exams.nta.ac.in/NEET पर है उपलब्ध।

HighLights

  1. नीट यूजी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड कभी भी हो सकते हैं जारी।
  2. 5 मई को संपन्न होगा एग्जाम।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक (NEET UG 2024) एग्जाम में भाग लेने जा रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 5 मई को किया जाना है जिसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। NEET UG Admit Card 2024 एनटीए की ऑफिशियल पोर्टल exams.nta.ac.in/NEET पर जारी किये किए। प्रवेश पत्र जारी हो जाने के बाद अब आवेदनकर्ता ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

एग्जाम के लिए आवश्यक है एडमिट कार्ड

जो भी अभ्यर्थी नीट यूजी एग्जाम में भाग लेने जा रहे हैं उनके लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसलिए अभ्यर्थी जब भी एग्जाम सेंटर पर परीक्षा देने जाएं तो प्रवेश पत्र की प्रति एवं एक वैलिड पहचान पत्र (आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड आदि) अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं ताकि आपका वेरिफिकेशन हो सके।

इस लिंक से करें डाउनलोड

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे नीट यूजी एडमिट कार्ड

  • नीट यूजी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल exams.nta.ac.in/NEET पर जाना होगा।
  • अब आपको प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर एवं जन्मतिथि भरकर लॉग इन करना होगा।
  • अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

ये रहेगी एग्जाम टाइमिंग

नीट यूजी एग्जाम का आयोजन निर्धारित सेंटर्स पर केवल एक शिफ्ट में करवाया जाएगा। एग्जाम की टाइमिंग दोपहर 2 बजे से सायं 5:20 तय की गई है। परीक्षा का आयोजन 13 भाषाओं में करवाया जायेगा और एग्जाम का आधार पेपर पेन मोड यानी की ऑफलाइन रहेगा। एग्जाम से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- Career After 12th: बारहवीं के बाद मेडिकल क्षेत्र में भविष्य बनाने के लिए इन कोर्सेज में ले सकते हैं दाखिला