Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NEET UG 2026 परीक्षा रद, 22.79 लाख स्टूडेंट्स को फिर से देनी होगी परीक्षा, दोबारा रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं

    Updated: Tue, 12 May 2026 03:55 PM (IST)

    नीट यूजी परीक्षा 2026 को एनटीए द्वारा रद कर दिया गया है। अब इस एग्जाम के लिए रजिस्टर्ड 22.79 लाख स्टूडेंट्स को दोबारा एग्जाम देना होगा। हालांकि, परीक् ...और पढ़ें

    NEET UG 2026 exam cancelled

    NEET UG 2026 exam cancelled

    HighLights

    1. नीट यूजी परीक्षा में भाग लेने वाले 22.79 लाख छात्रों को दोबारा देना होगा एग्जाम।

    2. एनटीए ने 3 मई को होने वाली नीट यूजी परीक्षा की रद।

    3. दोबारा एग्जाम के लिए नहीं करना होगा रजिस्ट्रेशन।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई को करवाया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद जांच में पता चला है कि इसका पेपर पहले ही लीक हो चुका था। लीक हुए पेपर में 180 में से 135 सवाल हूबहू थे। इसके अलावा केमिस्ट्री के सभी 45 सवाल सेम थे। एग्जाम में हुई इन गड़बड़ियों के चलते इस परीक्षा को रद करने का फैसला लिया गया है।

    22.79 लाख स्टूडेंट्स को अब दोबारा देना होगा एग्जाम

    देशभर में आयोजित हुई परीक्षा में 22.79 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। अब इन सभी स्टूडेंट्स को दोबारा एग्जाम देना होगा। ऐसे में छात्र अपनी परीक्षा तैयारियों को पुनः स्टार्ट कर दें।

    दोबारा नहीं करना होगा रजिस्ट्रेशन

    एनटीए की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार किसी भी स्टूडेंट को परीक्षा में भाग लेने के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होगी। पुराना फॉर्म ही मान्य रहेगा।

    परीक्षा की नई डेट जल्द होगी घोषित

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा एग्जाम की नई तिथि की घोषणा जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी। एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए अब दोबारा सिटी इंटीमेशन स्लिप एवं एडमिट कार्ड भी जारी किया जायेगा।

    किसी प्रकार की जानकारी के लिए यहां कर सकते हैं संपर्क

    एनटीए द्वारा परीक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए हेल्प लाइन नंबर 011-40759000, 011-69227700 या [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

    NEET UG 2026

    सीबीआई करेगी आगे की जांच

    आपको बता दें कि राजस्थान SOG ने पेपर लीक मामले में अब तक 45 लोगों को गिरफ्तार किया है। अब आगे की जांच सीबीआई को सौंपी गई है। अब CBI इस केस की पूरी जांच के बाद फाइनल रिपोर्ट बनाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- NEET UG 2026 Cancelled: एनटीए ने रद की नीट यूजी परीक्षा, सीबीआई जांच के आदेश, नई एग्जाम डेट का एलान जल्द