विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NEET UG 2024: नीट यूजी री-एग्जाम के लिए फाइनल आंसर की हुई जारी, परिणाम जल्द होगा घोषित

Updated: Sun, 30 Jun 2024 04:54 PM (IST)

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से नीट यूजी री-एग्जाम के लिए फाइनल उत्तर कुंजी डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। अभ्यर्थी फाइनल आंसर की एनटीए ...और पढ़ें

NEET UG 2024 Final answer key हुई जारी, यहां से करें डाउनलोड।
NEET UG 2024 Final answer key हुई जारी, यहां से करें डाउनलोड।

HighLights

  1. नीट यूजी 2024 री-एग्जाम के लिए फाइनल आंसर की जारी।
  2. नतीजे जल्द exams.nta.ac.in/NEET/ पर होंगे घोषित।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नीट यूजी 2024 का री-एग्जाम का आयोजन 23 जून 2024 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पर करवाया गया था। इस एग्जाम का आयोजन कुल 1563 अभ्यर्थियों के लिए किया जाना था लेकिन इसमें से 813 उम्मीदवार ही एग्जाम में शामिल हुए थे। एग्जाम के लिए आंसर की 28 जून को जारी की गई थी जिस पर अभ्यर्थियों को 29 जून तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था।

इसके बाद अब एनटीए की ओर से आज उम्मीदवारों के लिए फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे फाइनल उत्तर कुंजी पर किसी भी प्रकार से आपत्ति दर्ज नहीं कर सकते हैं।

इस तरीके से डाउनलोड करें आंसर की

  • नीट यूजी फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET/ पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर पब्लिक नोटिस में फाइनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उत्तर कुंजी पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • इसके बाद आप इसे डाउनलोड करके अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं

NEET UG 2024 Final Answer Key डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

जल्द जारी होगा रिजल्ट

एनटीए की ओर से नीट यूजी री-टेस्ट का रिजल्ट 30 जून 2024 को जारी किया जाना संभावित था लेकिन अभी तक एजेंसी की ओर से इसे जारी नहीं किया गया है। लेकिन अनुमान के मुताबिक एनटीए कभी भी इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद कॉउंसलिंग शुरू हो जाएगी। कॉउंसलिंग प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन 6 जुलाई से शुरू होना प्रस्तावित है। अभ्यर्थी नीट यूजी से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- CUET UG Answer Key 2024: कभी भी जारी हो सकती है सीयूईटी यूजी आंसर की, exams.nta.ac.in पर कर सकेंगे डाउनलोड