Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    NEET PG 2024 Result: NBEMS ने घोषित किया नीट पीजी रिजल्ट, स्कोर कार्ड 30 अगस्त को होगा उपलब्ध

    Updated: Sat, 24 Aug 2024 10:00 AM (IST)

    NBEMS की ओर से नीट पीजी 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर पीडीए ...और पढ़ें

    NEET PG 2024 Result PDF यहां से करें डाउनलोड।
    NEET PG 2024 Result PDF यहां से करें डाउनलोड।

    HighLights

    1. नीट पीजी 2024 रिजल्ट जारी।
    2. स्कोर कार्ड 30 अगस्त को होगा उपलब्ध।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री और डिप्लोमा कोर्सेस में दाखिले के लिए आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - पीजी (NEET PG) 2024 रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं। परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट जारी जारी किया गया है जिसमें उम्मीदवारों की रैंक सहित अन्य डिटेल दर्ज है।

    नतीजे चेक करने की स्टेप्स

    • नीट पीजी रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Public Notice में Result of NEET-PG 2024 लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसमें आपको रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • अब एक नया पीडीएफ ओपन होगा जिसे आप डाउनलोड करके अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
    • पीडीएफ में उम्मीदवारों का एप्लीकेशन आईडी, रोल नंबर, पर्सेंटाइल और रैंक दर्ज है।

    NEET PG Result 2024 PDF Link

    30 अगस्त को जारी होगा स्कोर कार्ड

    NBEMS की ओर से जारी की गई नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपने व्यक्तिगत स्कोर कार्ड दिनांक 30 अगस्त या उसके बाद वेबसाइट nbe.edu.in पर जारी कर दिया जायेगा जिसके बाद आप इसे लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके डाउनलोड कर सकेंगे।

    किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने या समस्या होने पर आप कम्युनिकेशन वेब पोर्टल https://exam.natboard.edu.in/communication.php page=main पर लिख सकते हैं। इसके अलावा आप हेल्प लाइन नंबर 011- 45593000 पर संपर्क कर सकते हैं। नीट पीजी से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- NEET PG Result 2024: नीट पीजी का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक; इस दिन देख पाएंगे अपना स्कोरकार्ड