Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • education
LIVE BLOG

Maharashtra Board 12th Result 2024 LIVE: महाराष्ट्र HSC रिजल्ट का लिंक mahresult.nic.in पर हुआ एक्टिव, यहां से चेक करें नतीजे

Maharashtra MSBSHSE HSC Result 2024 आज यानी 21 मई को घोषित कर दिया गया है। स्टूडेंट्स दोपहर अब ऑनलाइन माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। इस वर्ष HSC Board Exam का आयोजन 2 फरवरी से 19 मार्च 2024 तक किया गया था।

By Amit Yadav Tue, 21 May 2024 02:25 PM (IST)
News Article Hero Image

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) की ओर से हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (HSC/ 12th) रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से आज, 21 मई क 12वीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा की जानी थी। इसके बाद अब स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाकर नतीजे चेक करने के साथ मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर सकते हैं।

Maharashtra Board 12th Result 2024 Link

21 May 20242:25:55 PM
MSBSHSE 12th Result 2024: इस वर्ष भी लड़कियों ने मारी बाजी

 महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट घोषित हो गया है। इस वर्ष भी लड़कियों ने 12th क्लास में बेहतर प्रदर्शन किया है। जहां लड़कों का पास प्रतिशत 91.60 फीसदी रहा वहीं लड़कियों का पास प्रतिशत 95.44 फीसदी दर्ज किया गया है।

21 May 20241:34:30 PM
MSBSHSE HSC Result 2024: ये डिटेल करनी है दर्ज

 महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर एवं मां का पहला नाम दर्ज करके व्यू रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।

21 May 20241:04:14 PM
Maharashtra HSC Result 2024: लिंक एक्टिव, यहां से चेक करें नतीजे

 महाराष्ट्र बोर्ड 12th रिजल्ट जारी हो गया है। अब 1 बजे बोर्ड की ओर से लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है। स्टूडेंट्स रोल नंबर एवं मदर्स फर्स्ट नेम दर्ज करके परिणाम चेक कर सकते हैं।

Maharashtra HSC Result 2024 Link

21 May 202412:58:44 PM
Maharashtra HSC Result 2024: एक्टिव होने वाला है लिंक

 महाराष्ट्र बोर्ड 12th रिजल्ट का लिंक बस कुछ ही पलों में एक्टिव होने वाला है। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

21 May 202412:24:15 PM
MSBSHSE HSC Result 2024 Live: इन स्टेप में देखें परिणाम

महाराष्ट्र बोर्ड HSC रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स रिजल्ट पोर्टल पर विजिट करने के बाद परिणाम लिंक पर क्लिक करें। फिर नए पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करके अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

21 May 202412:13:50 PM
Maharashtra HSC Result 2024 Live: लिंक 1 बजे होगा एक्टिव

महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा HSC रिजल्ट देखने के लिए लिंक को आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर दोपहर 1 बजे एक्टिव किया जाएगा।

21 May 202412:04:15 PM
MSBSHSE Class 12 Result 2024 Live: साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट सबसे बेहतर

महाराष्ट्र बोर्ड HSC रिजल्ट 2024 में साइंस स्ट्रीम का परिणाम सबसे बेहतर रहा:-

  • साइंस स्ट्रीम - 97.82 फीसदी
  • आर्ट्स स्ट्रीम - 85.88 फीसदी
  • कॉमर्स स्ट्रीम - 92.18 फीसदी
  • वोकेशनल स्ट्रीम - 87.75 फीसदी
  • आइटीआइ - 87.69 फीसदी
21 May 202411:53:50 AM
Maharashtra Board 12th Result 2024 Live: छात्राओं ने मारी बाजी

महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा जारी अपडेट के मुताबिक इस बार भी HSC की परीक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारी है। इस बार 95.44 फीसदी छात्राएं और 91.60 फीसदी छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।

21 May 202411:47:14 AM
Live MSBSHSE HSC Result 2024 Link: परिणाम लिंक दोपहर 1 बजे होगा एक्टिव

स्टूडेंट्स को महाराष्ट्र HSC रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर विजिट करना होगा। इस पोर्टल पर परिणाम लिंक दोपहर 1 बजे एक्टिव होगा।

21 May 202411:45:54 AM
Maharashtra HSC Result 2024 Live: घोषित हुए महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजे

 महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजों की घोषणा आज, 21 मई को कर दी गई है। MSBSHSE द्वारा जारी अपडेट के अनुसार इस बार की परीक्षाओं में 93.37 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।

21 May 202411:39:53 AM
MSBSHSE 12th Result 2024 Live: पिछले साल लड़कियां थीं आगे

पिछले वर्ष की महाराष्ट्र HSC परीक्षाओं में 93.73 फीसदी छात्राएं और 89.14 फीसदी छात्र पास हुए थे। इस प्रकार गत वर्ष छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर था।

21 May 202411:19:30 AM
Maharashtra Board Class 12 Results 2024 Live: पिछले साल 91.25 फीसदी था परिणाम

महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा पिछले वर्ष की परीक्षाओं में 91.25 फीसदी छात्र-छात्राओं के उत्तीर्ण घोषित किया गया था।

21 May 202411:02:06 AM
MSBSHSE HSC Result 2024 Live: पिछले साल 25 मई को हुई थी घोषणा

महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा पिछले वर्ष 12वीं के नतीजों की घोषणा 25 मई को की गई थी। इस बार की परीक्षाओं के परिणाम आज, 21 मई को घोषित किए जा रहे हैं।

21 May 202410:35:25 AM
Maharashtra Board 12th Result 2024 Live: एक बार में ऐसे देखें नतीजे

स्टूडेंट्स को अपना परिणाम एक बार में देखने के लिए रिजल्ट पेज पर अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करने से पहले इसकी फिर से जांच कर लेनी चाहिए। कई बार जल्दबाजी में गलत रोल नंबर दर्ज हो जाता है और परिणाम नहीं दिखता है।

21 May 20249:56:51 AM
MSBSHSE HSC Result 2024 Live: फेल स्टूडेंट्स के लिए सप्लीमेंट्री एग्जाम

महाराष्ट्र बोर्ड HSC के नतीजों में अनुत्तीर्ण घोषित किए छात्र-छात्राएं सप्लीमेंट्री एग्जाम सम्मिलित हो सकेंगे। इस सम्बन्ध में अपडेट MSBSHSE द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

21 May 20249:29:31 AM
Maharashtra Board Class 12 Result 2024 Live: पास होने के लिए इतने अंक जरूरी

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं में उत्तीर्ण घोषित किए जाने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त हुए होने आवश्यक हैं।

21 May 20249:04:31 AM
Maharashtra Board Result 2024 Live: नतीजों के लिए इन वेबसाइट को करें बुकमार्क

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट को देखने के लिए स्टूडेंट्स इन वेबसाइट्स को बुकमार्क कर सकते हैं, ताकि नतीजे जारी होने के बाद परिणाम आसानी से देखा जा सके।

  • mahahsscboard.maharashtra.gov.in
  • mahresult.nic.in
  • results.gov.in
  • results.nic.in
  • hscresult.mkcl.org
  • mahahsc.in
  • mahahsscboard.in
21 May 20248:44:55 AM
MSBSHSE 12th Result 2024 Live: इन स्टेप में देखें परिणाम

 स्टूडेंट्स अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करके देख सकेंगे। 

21 May 20248:17:19 AM
Maharashtra HSC Toppers 2024 Live: नहीं जारी होगी टॉपर्स लिस्ट

महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट के रिजल्ट की घोषणा के साथ टॉपर्स की लिस्ट पिछले साल की तरह ही इस वर्ष भी जारी नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें - Maharashtra HSC Toppers List 2024: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज होंगे घोषित, नहीं जारी होगी टॉपर्स लिस्ट

21 May 20248:00:29 AM
MSBSHSE 12th Result 2024 Live: दोपहर 1 बजे होगी घोषणा

 महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा HSC रिजल्ट 2024 की घोषणा आज दोपहर 1 बजे की जाएगी।

21 May 20247:35:09 AM
Maharashtra HSC Result 2024 Live: आज महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट होगा घोषित

 महाराष्ट्र बोर्ड हायर सेकेंडरी के परीक्षाफल आज यानी मंगलवार, 21 मई को घोषित किए जाएंगे।

20 May 20247:54:15 PM
Maharashtra Board Result 2024 Class 12: रिजल्ट कल दोपहर 1 बजे होगा घोषित

 महाराष्ट्र बोर्ड 12th रिजल्ट कल दोपहर 1 बजे घोषित कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही स्टूडेंट्स वेबसाइट पर रोल नंबर एवं मां का नाम दर्ज करके परिणाम चेक कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- Maharashtra Board Result 2024: कल घोषित होंगे महाराष्ट्र बोर्ड HSC रिजल्ट, MSBSHSE ने जारी किया नोटिस

20 May 20247:29:00 PM
Maharashtra HSC 12th Result 2024 Live: फेल स्टूडेंट्स करें ये काम

 अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है तो वे इसी साल पास होकर अपना साल बर्बाद होने से बचा सकते हैं। इसके लिए आपको बोर्ड की ओर से आयोजित किये जाने वाले कंपार्टमेंटल एग्जाम में भाग लेना होगा।

20 May 20246:59:28 PM
MSBSHSE 12th Result 2024: कॉपी को करवा सकेंगे रीचेक

 अगर कोई छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होगा तो वे अपने रिजल्ट को रीचेक करवा सकेंगे। अपनी कॉपी को रीचेक करवाने के लिए आपको स्क्रूटिनी फॉर्म भरना होगा।

20 May 20246:27:35 PM
MSBSHSE 12th Result 2024 Live: इन डेट्स में हुए थे बोर्ड एग्जाम

 महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से इस वर्ष 12th क्लास के बोर्ड एग्जाम का आयोजन 21 फरवरी से 19 मार्च तक किया गया था। इसमें 15 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था।

20 May 20245:53:30 PM
MSBSHSE 12th Result 2024: इन स्टेप्स से चेक कर सकेंगे रिजल्ट
  • महाराष्ट्र बोर्ड 12th रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको रोल नंबर एवं माता का नाम भरकर सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक कर सकते हैं।
20 May 20245:17:51 PM
Maharashtra 12th Result 2024 Live: रिजल्ट चेक करने के लिए इन डिटेल्स की होगी जरूरत

 महाराष्ट्र बोर्ड 12th रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर अपनी माता का नाम दर्ज करना होगा।

20 May 20244:41:08 PM
Maharashtra HSC 12th Result 2024: इन वेबसाइट पर उपलब्ध होगा रिजल्ट का लिंक

 महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से नोटिफिकेशन में जिन वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक उपलब्ध करवाया जायेगा उसकी जानकारी प्रदान कर दी है।

  • mahresult.nic.in
  • hscresult.mkcl.org
  • mahahsscboard.in
  • results.digilocker.gov.in
  • tv9marathi.com
  • results.targetpublications.org
20 May 20244:04:42 PM
Maharashtra Board Result 2024 class 12: प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होंगे नतीजे

महाराष्ट्र बोर्ड 12th रिजल्ट कल 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा। नतीजों की घोषणा होते ही लिंक एक्टिव हो जायेगा।

20 May 20243:37:00 PM
Maharashtra HSC Result 2024 Live: सबसे अधिक 7.6 लाख स्टूडेंट्स साइंस स्ट्रीम से

इस बार महाराष्ट्र बोर्ड HSC परीक्षाओं में सबसे अधिक साइंस स्ट्रीम के लिए 7.6 लाख छात्र-छात्राएं ने परीक्षा फॉर्म भरे थे।

20 May 20243:21:38 PM
Maharashtra HSC 12th Result 2024 Live: 15 लाख स्टूडेंट्स के लिए आयोजित हुई थी परीक्षा

 महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा इस बार की HSC की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 15,13,909 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किए जाने की जानकारी साझा की गई है।

20 May 20243:05:44 PM
MSBSHSE HSC Result 2024 Live: MSBSHSE ने जारी किया नोटिस

MSBSHSE ने HSC परीक्षाओं की नतीजे जारी किए जाने की तारीख और समय (Date and Time) का ऐलान आज, 20 मई को कर दिया।

यह भी पढे़ं - Maharashtra Board Result 2024: कल घोषित होंगे महाराष्ट्र बोर्ड HSC रिजल्ट, MSBSHSE ने जारी किया नोटिस

20 May 20242:45:34 PM
MSBSHSE 12th Result 2024 Live: नोटिफकेशन जारी

 महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) की ओर से रिजल्ट जारी करने की जानकारी नोटिफिकेशन के माध्यम से दी गई है।

/

20 May 20242:40:10 PM
Maharashtra HSC Result date 2024: कल जारी होंगे महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजे

 महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से 12th क्लास रिजल्ट जारी करने की घोषणा कर दी गई है। Maharashtra Board HSC Result 2024 कल दोपहर 1 बजे जारी कर दिया जाएगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us