Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • education
LIVE BLOG

LIVE UGC NET Result 2023: यूजीसी नेट परीक्षा परिणाम ugcnet.nta.ac.in पर, 19 दिसंबर तक हुआ था एग्जाम

19 दिसंबर तक हुआ था एग्जाम। सर्टिफिकेट बाद में होंगे जारी। घोषित हुए यूजीसी नेट दिसंबर के नतीजे, ये रहा इस परिणाम लिंक, ऐसे डाउनलोड करें स्कोर कार्ड। NTA ने नतीजों की घोषणा 18 जनवरी 2024 को की। इसके साथ ही परिणाम लिंक को परीक्षा पोर्टल, ugcnet.nta.ac.in पर एक्टिव कर दिया गया है। कैंडिडेट्स अपने अप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ से परिणाम देख सकते हैं।

By Rishi SonwalFri, 19 Jan 2024 10:56 AM (IST)
News Article Hero Image

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। UGC NET Result 2023 Live Updates: यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा नतीजों की 17 जनवरी 2024 को घोषणा के कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित करने के बाद 18 जनवरी 2024 को परिणाम घोषित कर किया है। इसके साथ ही स्कोर कार्ड डाउनलोड लिंक को परीक्षा पोर्टल, ugcnet.nta.ac.in पर एक्टिव कर दिया गया है।

UGC NET दिसंबर 2023 रिजल्ट लिंक

19 Jan 202410:56:45 AM
UGC NET Result 2023 Live: 19 दिसंबर तक हुआ था एग्जाम

 एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा आयोजन 19 दिसंबर तक दो चरणों में किया था।

19 Jan 202410:08:28 AM
UGC NET Result 2023 Live: ugcnet.nta.ac.in पर एक्टिव

 यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 का लिंक एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है।

यह भी पढ़ें - UGC NET Result Out 2023: फाइनली खत्म हुआ इंतजार, घोषित हुआ यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा परिणाम, करें चेक

19 Jan 20249:44:36 AM
UGC NET Result 2024 Live: ऐसे डाउनलोड करें स्कोर कार्ड

 उम्मीदवार अपना यूजीसी नेट दिसंबर 2023 स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव लिंक से अपना अप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरकर सबमिट करके डाउनलोड कर सकते हैं।

19 Jan 20249:23:29 AM
UGC NET Result 2023 Live: सर्टिफिकेट बाद में होंगे जारी

 यूजीसी नेट दिसंबर 2023 में सफल घोषित हुए उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट नेट ब्यूरो द्वारा बाद में जारी किया जाएगा।

19 Jan 20248:54:41 AM
UGC NET Result 2023 Live: अप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ से देखें परिणाम

 उम्मीदवार अपना यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा परिणाम अप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की डिटेल से देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें - UGC NET Result 2023: एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा परिणाम घोषित किया, लिंक ugcnet.nta.ac.in पर एक्टिव

19 Jan 20248:35:37 AM
NTA UGC NET Result 2023 Live: यूजीसी नेट रिजल्ट लिंक एक्टिव हुआ

 एनटीए  ने यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परिणाम घोषित करने के साथ ही साथ नतीजे देखने और स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक को भी एक्टिव कर दिया है।

NTA UGC NET दिसंबर 2023 रिजल्ट लिंक

19 Jan 20248:28:18 AM
UCG NET Result 2023 Out Live: घोषित हो गया यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट

 आखिरकार यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा परिणाम का लाखों उम्मीदवारों को इंतजार समाप्त हो गया है। एनटीए ने नतीजों की घोषणा कर दी है। 

19 Jan 20247:43:39 AM
UGC NET Result 2023 Live: क्या आज घोषित होगा यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट?

 देश भर से लाखों उम्मीदवार का इस समय सिर्फ यही प्रश्न है - क्या आज घोषित होगा यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट? हालांकि, बृहस्पतिवार 18 जनवरी को NTA और UGC द्वारा अलग-अलग अपडेट जारी किए जाने से कन्फ्यूजन की स्थिति बन गई है, जो कि अभी भी बनी हुई है। ऐसे में परिणाम कब घोषित होगा, इसकी आधिकारिक तौर पर कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है।

18 Jan 20249:24:01 PM
UGC NET Result 2023 Live: 9.45 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म

  यूजीसी नेट दिसंबर 2023 में 9.45 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने भाग लिया था इन सभी को अपने रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है जो अब जल्द ही खत्म हो सकता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से रिजल्ट किसी भी समय घोषित किया जा सकता है।

18 Jan 20249:11:52 PM
NET Result 2023 Live: यूजीसी नेट रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स
  •  यूजीसी नेट रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट से संबंधित लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
18 Jan 20248:47:10 PM
UGC NET Result 2023: रिजल्ट से जुड़ी जानकारी इस तरीके से करें प्राप्त

 राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने यूजीसी नेट दिसंबर 2023 के लिए हेल्पलाइन जारी की थी। उम्मीदवार 011 - 40759000 /011 - 69227700 पर कॉल करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

18 Jan 20248:05:30 PM
UGC NET Result 2023 Live: परिणाम आज किसी भी समय हो सकता है जारी

यूजीसी की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार यूजीसी नेट दिसंबर 2023 रिजल्ट आज किसी भी समय घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट घोषित होने के बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से इसे चेक कर सकेंगे।

18 Jan 20244:29:10 PM
NTA UGC NET Result 2023 Live: ugcnet.nta.ac.in पर रखें नजर, परिणाम जल्द

एनटीए द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परिणाम घोषित किए जाने हैं। इसका इंतजार लाखों उम्मीदवारों को है। आधिकारिक अपडेट के लिए परीक्षा पोर्टल, ugcnet.nta.ac.in पर नजर बनाए रखें।

18 Jan 20244:00:39 PM
UGC NET Result 2023 Live: आधिकारिक वेबसाइट पर रखें नजर

 ऐसे में उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहना चाहिए।

18 Jan 20243:22:42 PM
NET Result 2023 Live: UGC ने कहा नेट रिजल्ट Today और NTA ने कहा 'Due Course' में होंगे घोषित

यूजीसी नेट दिसंबर 2023 रिजल्ट को लेकर अब कन्फ्यूजन की स्थिति बन गई है। NTA ने कहा कि परिणाम Due Course of Time घोषित होगा। वहीं, UGC ने कहा कि परिणाम आज (18 जनवरी 2024) को घोषित किया जाएगा।

/

18 Jan 20242:44:53 PM
UGC NET Resul 2023 Live: यूजीसी अध्यक्ष ने कहा परिणाम आज

UGC अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने न्यूज पोर्टल द टेलीग्राफ को आज, 18 जनवरी 2024 को  जानकारी दी कि NTA इस (NET रिजल्ट) पर काम कर रहा है और घोषणा आज की जाएगी।

18 Jan 20242:08:55 PM
UGC NET Result 2023 Live: UGC ने कहा परिणाम आज होंगे घोषित

एकतरफ जहां NTA ने आज सुबह 11.48 बजे ट्वीट किया कि 17 जनवरी को घोषित किया जाने वाले परिणाम तकनीकी कारणों से जारी नहीं किया गया और इसे यथासंभव समय में घोषित किया जाएगा। इसके बाद UGC द्वारा दोपहर 1.05 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी गई कि परिणाम आज घोषित किया जाएगा।

18 Jan 202412:55:56 PM
UGC NET Result 2023 Live: जानें अब कब आएंगे परिणाम

एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परिणाम की नई तिथि को लेकर फिलहाल कोई जानकारी साझा नहीं की है। ऐसे में परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

18 Jan 202412:45:27 PM
UGC NET Result 2023 Live: पहले 10 जनवरी फिर 17 जनवरी थी तारीख

 NTA ने पहले 10 जनवरी की नतीजों तारीख को चेन्नई और आंध्र प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के चलते स्थगित हुई परीक्षा के फिर से आयोजन किए जाने के कारण स्थगित किया था। इसके बाद 17 जनवरी की परिणाम तिथि को एजेंसी ने तकनीकी कारणों से स्थगित किया है।

18 Jan 202412:21:01 PM
UGC NET Result 2023 Live: दूसरी बार स्थगित हुए नतीजे

एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा परिणाम की घोषणा के कार्यक्रम को दूसरी बार स्थगित किया है। एजेंसी ने पहले 10 जनवरी को और फिर 17 जनवरी को नतीजे घोषित करने की सूचना दी थी।

18 Jan 202412:02:58 PM
UGC NET Result 2023 Live: इस कारण से टल गया रिजल्ट

यूजीसी नेट दिसंबर 2023 रिजल्ट की घोषणा को एनटीए ने तकनीकी कारणों के चलते स्थगित किया है। एजेंसी द्वारा आज यानी 18 जनवरी 2024 को साझा की गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक परिणाम 17 जनवरी को घोषित होने थे, लेकिन इन्हें अब बाद में घोषित किया जाएगा।

Declaration of UGC – NET December 2023 Result: Due to technical reasons, result of the UGC – NET December 2023 will not be declared on 17.01.2024 and the same will be declared in due course on the website: https://t.co/RszZxzMMve pic.twitter.com/xf1cfHxoJH

— National Testing Agency (@NTA_Exams) January 18, 2024
18 Jan 202411:56:35 AM
LIVE UGC NET Result 2023: टल गया यूजीसी नेट रिजल्ट, NTA ने जारी किया नोटिस

यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। एनटीए ने नतीजों की घोषणा के कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया है। 

18 Jan 202411:19:40 AM
NET December 2023 Result Live: कैंडिडेट्स पूछ रहे UGC/NTA से सवाल

क्या यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परिणाम आज, 18 जनवरी 2024 को घोषित होगा? यह सवाल देश भर से उम्मीदवार सोशल मीडिया के माध्यम से UGC और NTA से पूछ रहे हैं।

UGC NET December 2023 result will be declare today? Please clarify #ugcnetresult #ugcnet @mamidala90 @NTA_Exams
@dpradhanbjp @ugc_india pic.twitter.com/yQStiH2P3n

— Jitendra Kumar (@economistjeetu) January 18, 2024
18 Jan 202410:53:07 AM
NTA UGC NET Result 2023 Live: 9 लाख उम्मीदवारों को इंतजार

 माना जा रहा है कि एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा परिणाम कभी भी घोषित कर सकता है।

18 Jan 202410:31:04 AM
Live UGC NET Result 2023 Update: एनटीए की हेल्पलाइन से पा सकते हैं सहायता

उम्मीदवार यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा को लेकर अपने प्रश्न एनटीए की हेल्पलाइन पर पूछ सकते हैं।

18 Jan 202410:06:16 AM
UGC NET Result 2023 Live: ये है NTA की हेल्पलाइन

 राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने यूजीसी नेट दिसंबर 2023 के लिए हेल्पलाइन जारी की थी। उम्मीदवार 011 - 40759000 /011 - 69227700 पर कॉल करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

18 Jan 20249:52:51 AM
UGC NET Result 2023 Live: लिंक ugcnet.nta.ac.in पर

एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परिणाम आज जारी कर सकता है। परिणाम लिंक परीक्षा पोर्टल, ugcnet.nta.ac.in पर एक्टिव किया जाएगा।

18 Jan 20249:28:29 AM
UGC NET Result 2023 Live: एक उम्मीदवार ने ऐसे जताई अपनी फ्रस्टेशन

 परीक्षा परिणामों का 17 जनवरी को पूरा दिन इतजार करने के बाद भी नतीजों पर अपडेट न आने नाराज एक उम्मीदवार ने कहा कि इससे एन्जाइटी की स्थिति बन रही है।

NTA stands for National Tension Agency.
This is an organisation, which government established to aggravate tension, anxiety and dipression among UGC NET aspirants.
Once again NTA has proved its aims and objectives by not releasing the UGC NET Results on its given date 17 Jan 2024

— Mangaleshwar Maurya (@mdm1234tukka) January 18, 2024
18 Jan 20249:04:43 AM
UGC NET Result 2023 Live: एक उम्मीदवार ने जताया रोष

 यूजीसी नेट दिसंबर 2023 रिजल्ट का इंतजार कर रहे एक उम्मीदवार ने सोशल मीडिया पर अपना रोष जताते हुए कहा कि शायद परिणाम घोषित न करने की मंशा है।

This is a proof of an irresponsible system...How can you announce when you have no intention of releasing the results on 17th...Is this your contribution to a collapsing education system???@mamidala90, @ugc_india, @NTA_Exams #ugc net results

— nakili Anand (@anand_nakili) January 18, 2024
18 Jan 20248:39:03 AM
UGC NET December 2023 Result Live: सोशल मीडिया पर फूटा उम्मीदवारों का गुस्सा

एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2023 का आयोजन 9.45 लाख उम्मीदवारों के लिए किया था। परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के नतीजे निर्धारित तिथि 17 जनवरी को घोषित न किए जाने से नाराज कैंडिडेट्स सोशल मीडिया के माध्यम से अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

18 Jan 20248:20:10 AM
NTA UGC NET Result 2023 Live Updates: इन वेबसाइट्स पर रखें नजर

 एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद लिंक को परीक्षा पोर्टल, ugcnet.nta.ac.in पर एक्टिव करेगा। साथ ही, परीक्षा को लेकर कोई अपडेट NTA की आधिकारिक वेबसाइट, nta.ac.in पर भी जारी हो सकता है। ऐसे में उम्मीदवार इन दोनों वेबसाइट्स पर नजर बनाए रखें।

18 Jan 20248:07:20 AM
UGC NET Result 2023 Live Updates: आज घोषित हो सकते हैं नतीजे

देरी के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर 2023 नतीजों की घोषणा आज यानी बृहस्पतिवार, 18 जनवरी 2024 को कर सकता है।

18 Jan 20247:55:36 AM
UGC NET Result 2023 Live Updates: परिणामों की घोषणा में हुई देरी

एनटीए द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा परिणाम निर्धारित तिथि 17 जनवरी 2024 को घोषित न किए जाने से देश भर से उम्मीदवार असमंजस की स्थिति में है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us