KVS NVS Tier 2 Result 2026: सीबीएसई ने TGT एवं SSA का परिणाम किया जारी, डायरेक्ट यहां दिए लिंक से करें चेक
सीबीएसई द्वारा टीजीटी सोशल साइंस, स्पेशल एजुकेटर, इंग्लिश के साथ ही नॉन टीचिंग पद- सीनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट का रिजल्ट एवं फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है।

KVS NVS Tier 2 Result 2026 link
HighLights
टीजीटी सोशल साइंस, स्पेशल एजुकेटर, इंग्लिश व SSA रिजल्ट जारी।
डायरेक्ट इस पेज पर दिए लिंक से करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केवीएस/ एनवीएस टीचिंग एवं नॉन टीचिंग भर्ती के लिए आयोजित हुई टियर-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन भी उम्मीदवारों ने दूसरे चरण की परीक्षा में भाग लिया था वे तुरंत ही बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं और साथ ही स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।
इन विषयों के लिए नतीजे हुए जारी
सीबीएसई द्वारा टीजीटी सोशल साइंस, टीजीटी स्पेशल एजुकेटर, टीजीटी इंग्लिश के साथ ही नॉन टीचिंग पद- सीनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट यानी कि SSA भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है।
रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स
- केवीएस एनवीएस टीजीटी एवं SSA रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट करें।
- लेटेस्ट में KVS/NVS Recruitment Drive - 2025 (9th Phase) लिंक पर क्लिक करें।
- अब नोटिफिकेशन में रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड एवं दिया गया कैप्चा कोड Login बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ डाउनलोड भी कर सकते हैं।

इंटरव्यू/ स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड कब होंगे जारी?
जो अभ्यर्थी टियर-2 एग्जाम में सफल हुए हैं उनको अब भर्ती के अगले चरण इंटरव्यू/ स्किल टेस्ट में शामिल होना होगा। टीचर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को इंटरव्यू एवं नॉन टीचिंग पदों के लिए स्किल टेस्ट का आयोजन होगा। दोनों के लिए ही डेट्स का एलान होने के बाद सभी उम्मीदवारों के लॉग इन में एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
