Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    JAC 12th Board Result 2026: झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट लिंक jacresults.com एक्टिव, देखें रिजल्ट डाउनलोड करने के स्टेप

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 11:35 AM (IST)

    झारखंड बोर्ड की ओर से कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जल्द ही अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउ ...और पढ़ें

    JAC 12th Board Result: जल्द जारी होगा रिजल्ट।

    JAC 12th Board Result: जल्द जारी होगा रिजल्ट।

    HighLights

    1. रिजल्ट जल्द आने की उम्मीद।

    2. ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं रिजल्ट चेक।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट इसी वीक जारी किया जा सकता है। बता दें, इस साल कक्षा बारहवीं की परीक्षा 03 फरवरी से लेकर 23 फरवरी के बीच आयोजित कराई गई थी। कक्षा 12वीं का रिजल्ट स्ट्रीम वाइज जारी किया जाएगा। प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

    JAC Jharkhand Board 12th Result 2026: इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट

    झारखंड बोर्ड कभी भी कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। यहां छात्रों एवं अभिभावकों की सहायता के लिए रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके आसानी से रिजल्ट डाउनलोड किया जा सकता है।

    1. रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
    2. इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर 'JAC Jharkhand Board 12th Result 2026' लिंक पर क्लिक करना होगा।
    3. लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।
    4. लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओप हो जाएगा।
    5. अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

    SMS भी कर सकेंगे रिजल्ट चेक

    झारखंड बोर्ड कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट छात्र SMS के माध्यम से भी देख सकते हैं। एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को सबसे पहले इस 562630 नंबर पर Result <स्पेस> JAC 10th या JAC 12th रोल नंबर <स्पेस> रोल टाइप करना होगा। रोल नंबर भेजने के कुछ मिनट बाद आपके इनबॉक्स में प्रोविजनल मार्कशीट भेज दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें: LIVE Jharkhand Board Result 2026: जैक बोर्ड क्लास 10th 12th रिजल्ट कभी भी आने की उम्मीद, लिंक jacresults.com पर होगा एक्टिव

     

    खबरें और भी