Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर 10 लाइन, फैक्ट चेक GK Quiz और स्पीच तैयार करने में आएंगी काम
15 अगस्त को भारत अपनी स्वतंत्रता की 79वीं वर्षगांठ और 80th Independence Day मना रहा है। इस पेज से आप जानकारी हासिल कर बेहतर स्पीच, GK Quiz की तैयारी कर सकते हैं।

Independence Day 2026: 15 अगस्त पर 10 लाइन
HighLights
15 अगस्त को भारत 80वां स्वतंत्रता दिवस कर रहा सेलिब्रेट।
15 अगस्त 1947 मध्य रात्रि को मिली थी देश को आजादी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। 15 अगस्त 2026 को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश हमारा भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट कर रहा है। इस मौके पर कॉलेज, स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस बार GK Quiz, निबंध और स्पीच प्रतियोगिताएं में भाग लेने जा रहे हैं तो यह पेज आपके लिए बेहद उपयोगी है। आप यहां से 10 छोटी लाइंस और 10 बड़ी लाइंस से इस दिन के बारे में फैक्ट चेक कर सकते हैं जो आपकी तैयारी में काम आएंगे।
15 अगस्त पर 10 लाइंस
- भारत 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और आजादी के 79वीं वर्षगांठ मना रहा है। 15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजों की करीब 200 वर्ष की गुलामी से आजाद हुआ था। 80वां स्वतंत्रता दिवस मुख्य रूप से "विकसित भारत @2047 के लिए युवा शक्ति" (Yuva Shakti for Viksit Bharat@2047) और राष्ट्रीय अभियान "स्वतंत्रता का सम्मान, भविष्य को प्रोत्साहन" (Honouring Freedom, Inspiring the Future) की थीम को ध्यान में रखकर सेलिब्रेट किया जा रहा है।
- भारत को 15 अगस्त 1947 को रात 12 बजे स्वतंत्रत घोषित कर दिया गया है। इसी सुबह लाल किले से भारत के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से तिरंगा फहराया और पूरे देश को संबोधित करते हैं।
- भारत के अंतिम वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन द्वारा भारत को आजादी के लिए 30 जून 1948 का समय दिया गया था लेकिन इससे पहले ही 15 अगस्त 1947 देश को भारत को आजाद कर दिया गया। ऐसे इसलिए किया गया कि वे आगे कोई भी दंगा या आंदोलन नहीं चाहते थे।
- 15 अगस्त को लाल किले पर 'ध्वजारोहण' होता है, जिसमें तिरंगे को नीचे से ऊपर की ओर खींचकर फहराया जाता है। यह प्रक्रिया एक नए और स्वतंत्र राष्ट्र के उदय का प्रतीक है।
- हमारे देश के राष्ट्रीय ध्वज का मूल डिजाइन आंध्र प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया द्वारा तैयार किया गया था। संविधान सभा ने 22 जुलाई 1947 को तिरंगे को भारत के आधिकारिक राष्ट्रीय ध्वज के रूप में स्वीकार किया था।
- देश की आजादी के समय कोई भी राष्ट्रगीत नहीं था। रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा रचित 'जन गण मन' को 24 जनवरी 1950 को आधिकारिक तौर पर भारत के राष्ट्रगान के रूप में अपनाया गया। उसके बाद से लाल किले से ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान होता है।
- 15 अगस्त भारत के साथ ही दुनिया के 5 और देश- दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया, बहरीन, कांगो गणराज्य और लिकटेंस्टीन इसी दिन अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं।
- आजादी के समय भारत और पाकिस्तान दोनों देशों की सेनाओं के प्रमुख ब्रिटिश अधिकारी ही थे। भारतीय थल सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ जनरल के. एम. करियप्पा ने 15 जनवरी 1949 को पदभार संभाला था।
- 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी मिलने के बाद भी गोवा भारत का हिस्सा नहीं बना था। गोवा पर पुर्तगालियों का शासन था। आजादी के 14 साल बाद 1961 में भारतीय सेना के 'ऑपरेशन विजय' के जरिए गोवा को पुर्तगालियों से मुक्त कराया गया था।
- भारत को 15 अगस्त को आजादी तो मिल गई थी, लेकिन तब तक भारत और पाकिस्तान की आधिकारिक सीमा (रेडक्लिफ रेखा) का ऐलान नहीं हुआ था। ब्रिटिश वकील सर सिरिल रेडक्लिफ द्वारा खींची गई सीमा रेखा का औपचारिक प्रकाशन आजादी के दो दिन बाद यानी 17 अगस्त 1947 को किया गया था।
स्वतंत्रता दिवस पर 1 लाइनर्स फैक्ट
- आजादी के समय भारत में 560 से अधिक स्वायत्त रियासतें थीं, जिन्हें सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रयासों से भारत संघ में शामिल किया गया।
- स्वतंत्रता दिवस हमें सिर्फ अतीत ही नहीं, बल्कि भविष्य के लिए भी एकजुटता, भाईचारे, प्रगति, और अपने देश के प्रति कर्तव्य निभाने की प्रेरणा देता है।
- 1947 में भारत आजाद होने के बावजूद सिक्किम एक भारतीय राज्य नहीं था; यह 1975 में भारत का 22वां राज्य बना।
- आजादी के तुरंत बाद पाकिस्तान के पास अपने नए सिक्के नहीं थे, इसलिए उसने 1948 तक भारतीय नोटों पर 'पाकिस्तान' की मुहर लगाकर उनका इस्तेमाल किया।
- 14-15 अगस्त की मध्यरात्रि को दिया गया पंडित नेहरू का भाषण 'ट्रिस्ट विद डेस्टिनी' दुनिया के सबसे महान भाषणों में गिना जाता है।
- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज को 21 तोपों की सलामी देने की परंपरा अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही है।
- कानूनी रूप से भारत का राष्ट्रीय ध्वज केवल खादी (हाथ से बुने कपड़े) का ही बना होना अनिवार्य है।
- 15 अगस्त के दिन लाल किले पर तीनों थल, नभ और जल सेना के जवान प्रधानमंत्री को 'गार्ड ऑफ ऑनर' प्रदान करते हैं।
- लॉर्ड माउंटबेटन भारत के अंतिम ब्रिटिश वायसराय और स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल थे, जबकि चक्रवर्ती राजगोपालाचारी एकमात्र भारतीय गवर्नर जनरल बने।
- भारत को आजादी ब्रिटेन की संसद में पारित 'भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947' (Indian Independence Act 1947) के तहत मिली थी।
स्वतंत्रता का अर्थ
स्वतंत्रता का असली अर्थ केवल गुलामी से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने विचारों, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग होना है। इस दिन हमें ना सिर्फ अपनी आज़ादी का जश्न मनाना चाहिए, बल्कि यह भी संकल्प लेना चाहिए कि हम देश के विकास, एकता और भाईचारे को बनाए रखने में अपना योगदान देंगे।

