विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Independence Day 2026: 15 अगस्त पर कविताओं से लैस स्पीच, तालियों से गूंज उठेगा हॉल

Updated: Tue, 11 Aug 2026 10:27 AM (IST)

15 अगस्त को हमारे देश में 80वां स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट किया जायेगा। इस दिन के लिए आप यहां से 5 मिनट का कविताओं से लैस बेहतरीन भाषण प्राप्त कर सकते हैं।

15 august speech in hindi

15 august speech in hindi

HighLights

  1. 15 अगस्त पर कविताओं से लैस भाषण।

  2. इस बार 80वां स्वतंत्रता दिवस देश कर रहा सेलिब्रेट।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। 15 अगस्त 2026 को हमारे देश में 80वां स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट किया जायेगा। इस उपलक्ष्य में अगर आप स्कूल या किसी सार्वजनिक जगह पर भाषण (Independence Day 2026 Speech in Hindi) देना चाहते हैं तो यहां से कविताओं से लैस बेहतरीन भाषण प्राप्त कर सकते हैं। 

15 अगस्त पर भाषण

स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर यहां उपस्थित सभी माननीय शिक्षक, मेरे साथियों को स्वतंत्रता दिवस की कोटि-कोटि बधाई।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हमारा देश आज ही के दिन 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजो से आजाद हुआ था। इस बार हम अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) सेलिब्रेट कर रहे हैं।

हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। हमारी पहचान दुनियाभर में एक हिंदुस्तानी के रूप में होती है।

  • "न पूछो जमाने से कि क्या मेरी कहानी है,
  • हमारी पहचान तो बस इतनी है कि हम हिंदुस्तानी हैं।

हमारे देश का सबसे बड़ा त्योहार स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी आजादी का उत्सव है। आज ही के दिन भारत ने सदियों की गुलामी की बेड़ियों को तोड़कर स्वतंत्र रूप से आजादी की पहली सांस ली थी। लेकिन, यह आजादी हमें रातों-रात नहीं मिली। इसके पीछे हमारे महान नेताओं और अनगिनत वीरों का त्याग, तपस्या और बलिदान है। उन्हीं को याद करते हुए मैं दो लाइनें कहना चाहता हूं,

  • "शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले,
  • वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा।"

इस खास मौके पर हम नमन करते हैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को, जिन्होंने सत्य और अहिंसा को अपना हथियार बनाकर अंग्रेजी हुकूमत को हिला डाला। हम याद करते हैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस को, जिन्होंने "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा" का नारा देकर देशवासियों के सीने में क्रांति की ज्वाला धधका दी की। पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और बाबा साहेब आंबेडकर जैसे दूरदर्शी नायकों ने न केवल देश को आज़ाद कराया, बल्कि हमारे देश को एकता और अखंडता के सूत्र में पिरोया जो आज दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश के रूप में बनकर विश्व पटल पर छाया है। इन सभी महापुरुषों के लिए मैं कुछ लाइनें बोल रहा हूं-

  • सत्य, अहिंसा की राह दिखा कर, बापू ने इतिहास रचा,
  • अंग्रेजी हुकूमत कांप उठी, जब जन-जन का विश्वास जगा।
  • "खून दो, मैं आजादी दूंगा", नेताजी ने हुंकार भरी,
  • सोई हुई इस भारत माँ में, क्रांति-ज्वाला फिर से भड़की।
  • पटेल की लोह-शक्ति ने, बिखरे भारत को जोड़ दिया,
  • नेहरू और आंबेडकर ने, लोकतंत्र का मस्तक मोड़ दिया।
  • अखंडता के सूत्र में पिरोया, ऐसा देश बनाया है,
  • आज विश्व के पटल पर देखो, भारत का परचम छाया है। 

Independence Day 80th

(इमेज: magnific)

इन महापुरुषों के अलावा हम कैसे भूल सकते हैं भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद और अशफाक उल्लाह खां जैसे क्रांतिकारियों के बलिदान को, जिन्होंने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई से लेकर मंगल पांडे तक, हर एक क्रांतिवीर का लहू इस धरती के कण-कण में समाया हुआ है।

आज जब हम आज़ादी का यह पर्व मना रहे हैं, तो हमारी जिम्मेदारी है कि हम इन महापुरुषों के सपनों का भारत बनाएं—एक ऐसा भारत जो सशक्त हो, शिक्षित हो और जहां जाति-धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्रधर्म सर्वोपरि हो।

  • "कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
  • कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,
  • हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा,
  • नशा ये भारत की शान का है"

Independence Day

(इमेज: magnific)

अपनी इसी कविता के साथ मैं अपनी वाणी को विराम देता हूं। जय हिन्द, जय भारत, वन्दे मातरम, भारत माता की जय।

यह भी पढ़ें-