Hindi Diwas Quotes 2026: हिंदी दिवस की सबसे प्यारी शायरी, कोट्स और अनमोल विचार
Hindi Diwas Kavita Quotes Slogan Wishes Shayari Poster Speech 2026 भारत जैसे बहुभाषी देश में जहां विभिन्न राज्यों की अपनी-अपनी ...और पढ़ें

राष्ट्रीय हिंदी दिवस 2026 पर अनमोल विचार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज 14 सितंबर 2026 को हम राष्ट्रीय हिंदी दिवस की 77वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। भारत की आजादी के बाद सन 1949 में संविधान सभा ने हिंदी को देवनागरी लिपि में संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। यह निर्णय स्वतंत्र और लोकतांत्रिक भारत के निर्माण के लिए बहुत महत्वपूर्ण था।
भारत में शुरू से ही भाषा की विविधता रही है, लेकिन संविधान सभा के निर्णय के बाद हिंदी को राजभाषा के रूप में चुना गया। इन 77 सालों में हिंदी ने अपनी भूमिका में अनेक परिवर्तन भी देखे हैं।
आज हिंदी न केवल भारत, बल्कि कई देशों में भी पढ़ाई और बोली जाती है। भारत की कई महान हस्तियों और बड़े लेखकों ने हिंदी के महत्व पर अपने महत्वपूर्ण विचार दिए हैं। आईये जानते हैं हिंदी दिवस पर अनमोल विचार...
हिंदी दिवस कोर्टस (Hindi Diwas Motivational Quotes)
निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल: भारतेंदु हरिश्चंद्र
हिंदी हमारे देश और भाषा की प्रभावशाली विरासत है: माखनलाल चतुर्वेदी
हिंदी पढ़ना और पढ़ाना हमारा कर्तव्य है। उसे हम सबको अपनाना है: लाल बहादुर शास्त्री
हिंदी भाषा वह नदी है जो साहित्य, संस्कृति और समाज को एक साथ बहा ले जाती है: रामधारी सिंह दिनकर
जिस देश को अपनी भाषा और साहित्य के गर्व का अनुभव नहीं है, वह उन्नत नहीं हो सकता: डॉ राजेंद्र प्रसाद
हिंदी को जीवन की भाषा बनाओ। यह केवल बोलचाल की भाषा नहीं, बल्कि विचारों की अभिव्यक्ति की भाषा है: मुंशी प्रेमचंद
मैं दुनिया की सभी भाषाओं की इज्जत करता हूं, पर मेरे देश में हिंदी की इज्जत न हो, ये मैं सह नहीं सकता: आचार्य विनोबा भावे
राष्ट्रभाषा के बिना राष्ट्र गूंगा हो जाता है। हिंदी ही एक ऐसी भाषा है जो पूरे देश को एक सूत्र में बांधने की क्षमता रखती है: महात्मा गांधी
हिंदी उन सभी गुणों से अलंकृत है, जिनके बल पर वह विश्व की साहित्यिक भाषा की अगली श्रेणी में समासीन हो सकती है: मैथिलीशरण गुप्त
हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों की पहचान है। यह भारत की आत्मा को प्रतिबिम्बित करती है और हैं एक सूत्र में पिरोती है: पीएम नरेंद्र मोदी
हिंदी दिवस पर शायरी (Hindi Diwas Shayari)
1. हिंदी दुनिया की एकमात्र ऐसी भाषा है,
जो अ अनपढ़ से शुरू होकर
ज्ञ ज्ञानी पर समाप्त होती है!
2. हिंदुस्तान की है शान हिंदी
हिंदुस्तान की है पहचान हिंदी
हर दिल का अरमान है हिंदी
3. सब का अभिमान है हिंदी,
भारत देश की शान है हिंदी!
सबको प्यारी लगे, हिंदी की बिंदी
4. हिंदी को आगे बढ़ाना है,
उन्नति की राह पर ले जाना है
हमें रोज हिंदी दिवस मनाना है!
5. हर दिल में बसे है हिंदी
सबको न्यारी लगे हिंदी
हिंदी से ही रोशन होगा देश
हिंदी से ही है बिंदी की कहानी
हिंदी दिवस पर कविता (Hindi Diwas Par Kavita)
हिन्दी दिवस को सफल बनाने, का संकल्प महान है,
हिन्दी हमारी माता है, यह हिन्दी ही हिन्दुस्तान है।
संस्कृत की जब बनी सहेली, इसके रूप का कमल खिला,
यह भाषाओं की रानी, उसको भू मंडल सकल मिला,
महिमा अपरम्पार है इसकी, सीमा रहित उड़ान है।
हिन्दी हमारी माता है....
तुलसी का यह तुलसीदल, मीरा की प्रेम दीवानी है,
सूरदास की मनःचेतना और कबीर की बाणी है,
ऋषियों के आंगन में इसको मिला मान-सम्मान है।
हिन्दी हमारी माता है....
बचपन में हिन्दी तुतला, कोमल होठों ने बोला है
मन को किया प्रफुल्लित जब तोते ने भी मुँह खोला है,
बाल न बांका हुआ हिन्दी का आता रहा तूफान है।
हिन्दी हमारी माता है....
एक दिन विश्व के आसन पर इसको बैठाना होगा,
चाहे इसके लिए क्यों न गांडीव उठाना होगा,
मिलकर हाथ बढायेंगे, एक क्रांति यह अभियान है।
हिन्दी हमारी माता है....
(हरिवंश प्रभात, सोर्स- कविता कोश)
यह भी पढ़ें: विद्या माता की कसम 'विराट' है अपनी हिंदी; हर पीढ़ी के साथ कर रही कदमताल, यकीन ना हो तो ये Fact देख लो
