GATE 2027: अभियांत्रिकी स्नातक अभिक्षमता परीक्षा के लिए आवेदन आज से होंगे स्टार्ट, DigiLocker अकाउंट तुरंत कर लें एक्टिवेट
गेट एग्जाम के लिए आवेदन आज यानी 2 सितंबर 2026 को स्टार्ट हो जायेंगे। छात्र इस परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं।

GATE 2027 Registration जल्द होंगे स्टार्ट।
HighLights
गेट एग्जाम के लिए आवेदन आज होंगे स्टार्ट।
बिना लेट फीस 27 सितंबर तक भरा जा सकेगा फॉर्म।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। अभियांत्रिकी स्नातक अभिक्षमता परीक्षा (GATE 2027) की तैयारियों में लगे छात्रों को रजिस्ट्रेशन स्टार्ट होने का इंतजार था जो अब खत्म हो गया है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (IIT Madras) द्वारा पहले इस परीक्षा के लिए आवेदन आज यानी 2 सितंबर 2026 से स्टार्ट कर दिए जायेंगे। आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट होते ही छात्र ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित तिथियों के अंदर फॉर्म भर सकते हैं।
गेट एग्जाम के लिए पात्रता एवं मापदंड
इस एग्जाम में भाग लेने के लिए स्टूडेंट्स का ग्रेजुएशन डिग्री कार्यक्रम के तीसरे या उच्चतर वर्ष में अध्ययनरत होना चाहिए या जिन्होंने इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी/ वास्तुकला/ विज्ञान/ वाणिज्य/ कला/ मानविकी में कोई भी डिग्री प्राप्त की है वे इस एग्जाम में भाग लेने के लिए फॉर्म भर सकते हैं। विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
फॉर्म भरने के लिए आवश्यक डॉक्युमेंट
आवेदन करने के लिए छात्रों को रंगीन पासपोर्ट फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, फोटो आईडी और कैटेगरी प्रमाण पत्र जहां भी लागू हो, जमा करना होगा। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी के पास वैलिड फोटो आईडी जमा करना होगा जिसके लिए आप फोटो पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस आदि में से किसी एक का उपयोग कर सकते हैं।
एप्लीकेशन फीस
निर्धारित तिथियों (रेगुलर पीरियड/ बिना लेट फीस) में आवेदन करने पर उम्मीदवारों को 2000 और एक्सटेंडेंड पीरियड (लेट फीस के साथ) में 2500 का रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी वर्ग को रेगुलर तिथियों में 1000 रुपये और एक्सटेंडेड तिथियों में 1500 रुपये का भुगतान करना होगा।
फॉर्म भरने की स्टेप्स
- गेट एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर "एप्लीकेशन पोर्टल" पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना होगा।
- निर्धारित फीस जमा करनी होगी।
- अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
कब होगी परीक्षा
गेट एग्जाम 2027 का आयोजन 6, 7, 13, 14, 20 एवं 21 फरवरी 2027 को करवाया जायेगा और रिजल्ट 19 मार्च 2027 को घोषित किया जायेगा। एग्जाम से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
