विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

35 से 40 की उम्र में प्रोफेशनल लाइफ में न करें ये गलतियां, रुक सकती है ग्रोथ

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Wed, 09 Aug 2023 05:32 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 09 Aug 2023 05:34 PM (GMT+05:30)

40 साल की उम्र तक आते-आते ज्यादातर लोग एक कंपनी में सेटल हो जाते हैं। इसकी वजह वे जॉब चेंज ...और पढ़ें

प्रोफेशनल लाइफ में न करें ये गलतियां, करियर को हो सकता है नुकसान
प्रोफेशनल लाइफ में न करें ये गलतियां, करियर को हो सकता है नुकसान

HighLights

  1. करियर में आगे बढ़ने के लिए नई चीजें सीखते रहेंं
  2. नई स्किल्स सीखें
  3. जॉब चेंज करने से न डरें

एजुकेशन डेस्क। 35 से 40 साल की उम्र के अमूमन लोग प्रोफेशनल लाइफ में एक मुकाम तक पहुंच जाते हैं। हालांकि, इस पड़ाव पर पहुंचने के बाद तरक्की के रास्ते में कोई रुकावट न आए। इसके लिए जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए। आइए डालते हैं इन बातों पर एक नजर।

खुद को अपडेट रखें

बदलते वक्त के साथ मार्केट भी तेजी से बदलता है इसके लिए बेहद जरूरी है कि खुद को अपडेट रखें। अपने संबंधित काम से जुड़ी कोई न कोई स्किल्स सीखते रहें, जिससे काम को आसान बनाया जा सके। इसके साथ ही आप नई जनरेशन के साथ भी कंधे से कंधा मिलाकर चल सकेंगे।

खूब करें रिसर्च

यह ठीक बात है कि अब आप अपने काम में माहिर हैं लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप फील्ड से जुड़ी कोई नई जानकारी न इकठ्ठा करें। प्रोफेशनल लाइफ में अच्छी ग्रोथ के लिए जरूरी है कि पढ़ते रहें। रिसर्च करते रहें, जिससे जब भी मीटिंग हो तो आपके पास सीनियर होने के नाते नए-नए आइडियाज हों, क्योंकि वही घिसे-पिट आइडियाज आप बॉस के सामने रखेंगे तो आपकी वरिष्ठता पर भी सवाल खड़े होंगे।

डर खत्म करें

40 साल की उम्र तक आते-आते ज्यादातर लोग एक कंपनी में सेटल हो जाते हैं। इसकी वजह, वे जॉब चेंज करने को लेकर असहज महसूस करते हैं। उन्हें लगता है कि अब नई जगह जाकर वापस उन्हें नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इसके चलते वे चाहते हैं कि एक ही कंपनी में टिक रहें। हालांकि यह रवैया ठीक नहीं है । इससे आपको नुकसार उठाना पड़ सकता है। वहीं, कई बार तो केवल नौकरी बदलने के डर की वजह से आप अच्छे विकल्प को छोड़ देते हैं, जिसके चलते करियर में नुकसान उठाना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: प्रोफेशनल ईमेल भेजते वक्त न करें ये गलतियां, ऑफिस में इमेज को हो सकता है नुकसान