विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CTET Exam Date 2026: क्या दिसंबर में होगा सीटीईटी एग्जाम? नई नोटिफिकेशन में दिखा बदलाव; पढ़ें पूरी खबर

Published: Tue, 08 Sep 2026 06:00 PM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2026 06:06 PM (IST)

सीबीएसई की ओर से करेक्शन के लिए जारी नोटिस में बदलाव हुआ है। अब इसमें सितंबर की जगह सीटीईटी दिसंबर ...और पढ़ें

CTET New Exam Date 2026

CTET New Exam Date 2026

HighLights

  1. सीटीईटी परीक्षा दिसंबर में होने की उम्मीद।

  2. नोटिफिकेशन में दिखा बड़ा बदलाव।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई की ओर से सीटीईटी सितंबर 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10 सितंबर तक फॉर्म में करेक्शन करने का मौका दिया गया है। इन डेट्स में नए आवेदन के साथ ही पहले फॉर्म भर चुके अभ्यर्थियों को भी फॉर्म में सुधार का मौका दिया गया है। लेकिन, फॉर्म करेक्शन के लिए जारी हुई नोटिफिकेशन में एक बदलाव देखने को मिला जिसके बाद अब एग्जाम दिसंबर 2026 में आयोजित होने की संभावना जताई जा रही है।

नोटिफिकेशन में गलती या दिसंबर में ही होगा एग्जाम?

सीबीएसई द्वारा फॉर्म करेक्शन के लिए जारी नोटिफिकेशन में में सितंबर की जगह पर अब दिसंबर लिखकर आया है। इससे पहले सितंबर सेशन के लिए जारी सभी अधिसूचनाओं में F.No.: CBSE/CTET/SEPTEMBER-2026 लिख कर आता था। लेकिन, इस बार जारी नई नोटिफिकेशन में F.No.: CBSE/CTET/December-2026 लिख कर आया है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि सितंबर सेशन की परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2026 माह में करवाया जा सकता है। नोटिस में गलती की संभावना को भी देखा जा रहा है लेकिन, दो दिन बीत जाने के बाद भी इस पर सीबीएसई का क्लैरिफिकेशन नहीं आया है। ऐसे में यह खबर पक्की भी हो सकती है।

cbse

फॉर्म में करना है सुधार तो 10 तक ओपन रहेगी विंडो

अगर किसी अभ्यर्थी को चाहे उन्होंने अभी आवेदन किया हो या पहले 10 सितंबर 2026 तक संशोधन कर सकते हैं। स्टेप्स एवं लिंक नीचे दिया जा रहा है।

तैयारी रखें तेज, ये है पैटर्न

पेपर 1 एग्जाम पैटर्न

विषय प्रश्नों की संख्या कुल अंक
(i) बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (अनिवार्य) 30 MCQs 30 अंक
(ii) गणित (अनिवार्य) 30 MCQs 30 अंक
(iii) पर्यावरण अध्ययन (अनिवार्य) 30 MCQs 30 अंक
(iv) भाषा I (अनिवार्य) 30 MCQs 30 अंक
(v) भाषा II (अनिवार्य) 30 MCQs 30 अंक
कुल (Total) 150 MCQs 150 अंक

पेपर 2 एग्जाम पैटर्न

विषय प्रश्नों की संख्या कुल अंक
(i) बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (अनिवार्य) 30 MCQs 30 अंक
(ii) गणित और विज्ञान


(गणित और विज्ञान शिक्षक के लिए)
60 MCQs 60 अंक
या    
(iii) सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान


(सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान शिक्षक के लिए)
60 MCQs 60 अंक
(iv) भाषा I (अनिवार्य) 30 MCQs 30 अंक
(v) भाषा II (अनिवार्य) 30 MCQs 30 अंक
कुल (Total) 150 MCQs 150 अंक


सीबीएसई सीटीईटी एग्जाम से जुड़ी किसी भी प्रकार की लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें- CTET Syllabus 2026: सीटीईटी पेपर 1 व 2 एग्जाम पैटर्न एवं सिलेबस, PDF भी कर सकते हैं डाउनलोड