राजस्थान बोर्ड की परीक्षा में चेष्ठा शर्मा ने किया टॉप, यूपीएससी क्लियर कर बनना चाहती हैं IAS
आरबीएसई की ओर से आज यानी 24 मार्च को कक्षा दसवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। कक्षा दसवीं की परीक्षा में राजस्थान धौलपुर की रहने वाली चेष्टा शर्मा ने टॉप किया है। चेष्ठा शर्मा भविष्य में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करना चाहती हैं।

कौन हैं चेष्टा शर्मा।
HighLights
राजस्थान धौलपुर की रहने वाली चेष्ठा ने किया टॉप।
चेष्ठा नीट परीक्षा उत्तीर्ण करके यूपीएससी की तैयारी करना चाहती है।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (RBSE) ने आज कक्षा दसवीं का परिणाम जारी कर दिया है। इस साल कक्षा दसवीं की परीक्षा में लगभग 10 लाख से ज्यादा छात्र एवं छात्राएं शामिल हुए थे। बता दें, इस साल कक्षा दसवीं का परिणाम ऐतिहासिक रहा है। क्योंकि राजस्थान बोर्ड ने पहली बार मार्च में बोर्ड का परिणाम जारी किया है।
इस साल राजस्थान बोर्ड कक्षा दसवीं की परीक्षा में कुल 94.23 छात्रों ने सफलता हासिल की है। इसके साथ ही राजस्थान धौलपुर की रहने वाली चेष्टा शर्मा ने कक्षा दसवीं की परीक्षा में टॉप कर अपने परिवार के साथ-साथ पूरे राज्य का नाम भी रोशन किया है।
कौन हैं चेष्टा शर्मा
राजस्थान बोर्ड ने आज कक्षा दसवीं का परिणाम जारी किया है। मूल रूप से धौलपुर की रहने वाली चेष्टा शर्मा ने राज्य में टॉप करके पूरे विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया है। चेष्टा ने कक्षा दसवीं की परीक्षा में कुल 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
परिवार और शिक्षकों को दिया श्रेय
राजस्थान धौलपुर की रहने वाली चेष्टा शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और शिक्षकों को दिया है। कक्षा दसवीं की परीक्षा में उपलब्धि हासिल करने के बाद चेष्टा ने बताया कि वह प्रतिदिन दो से तीन घंटे की पढ़ाई किया करती थी। इसके साथ ही मानसिक संतुलन को स्वस्थ रखने के लिए वह खेल गतिविधियों में भाग लेती थी और हॉस्टल के छात्रावास परिसर में रोजाना टहलकर अपने दिमाग को तरोताजा रखा करती थी।
यूपीएससी की लगन
कक्षा दसवीं की परीक्षा में टॉप करने वाली चेष्ठा आगे नीट परीक्षा उत्तीर्ण करके यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करना चाहती है।
सीकर की सिम्स ने भी रचा इतिहास
इस साल कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में सीकर की रहने वाली सिम्स ने भी राज्य में टॉप करके तीसरा स्थान प्राप्त किया है। सिम्स निठारवाल सेंट्रल चिल्ड्रन एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा है। उन्होंने इस साल कक्षा दसवीं की परीक्षा में 600 में से कुल 595 अंक प्राप्त करके प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
वंदना कुमारी ने भी हासिल की सफलता
कक्षा दसवीं की राजस्थान बोर्ड परीक्षा में वंदना कुमारी ने भी सफलता हासिल की है। वंदना कुमारी ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 99.33% अंक हासिल करके पूरे जिले व परिवार का नाम रोशन किया है। राजस्थान की रहने वाली वंदना कुमारी ने अपनी इस सफलता का श्रेय परिवार और शिक्षकों को दिया है।

