Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CBSE 12th Supplementary Exam 2026: सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम एडमिट कार्ड कभी भी हो सकते हैं जारी, परीक्षा इस डेट में

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 11:47 AM (IST)

    सीबीएसई क्लास 12th सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का आयोजन 28 जुलाई को करवाया जायेगा जिसके लिए एडमिट कार्ड कभी भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। ...और पढ़ें

    CBSE 12th Supplementary Exam 28 जुलाई को होंगी आयोजित।

    CBSE 12th Supplementary Exam 28 जुलाई को होंगी आयोजित।

    HighLights

    1. सीबीएसई 12th सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड cbse.gov.in पर होंगे उपलब्ध।

    2. सभी विषयों की परीक्षाएं 28 जुलाई को होंगी आयोजित।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026 डेटशीट में बदलाव किया गया है। पहले सभी विषयों की परीक्षाओं का आयोजन 15 जुलाई को करवाया जाना था लेकिन अब नई डेटशीट के मुताबिक एग्जाम 28 जुलाई 2026 को करवाया जायेगा। सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड कभी भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जा सकते हैं।

    एग्जाम के लिए टाइमिंग

    सीबीएसई 12th सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का आयोजन एक ही शिफ्ट में करवाया जायेगा। हालांकि, कुछ विषयों के लिए प्रश्न पत्र हल करने के लिए 3 घंटे वहीं कुछ विषयों के लिए 2 घंटे का समय प्रदान किया जायेगा। पेपर के लिए टाइमिंग विषयों के अनुसार सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 1:30 तक वहीं कुछ विषयों के लिए सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 12:30 तक रहेगी। प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए छात्रों को अतिरिक्त 15 मिनट का समय प्रदान किया जायेगा।

    CBSE SENIOR SECONDARY SUPPLEMENTARY EXAMINATION 2026 DATE SHEET

    cbse 12th

    cbse 12th datesheet

    एग्जाम के लिए दिशा-निर्देश

    1. उम्मीदवारों को CBSE द्वारा समय-समय पर जारी सभी निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा।
    2. परीक्षा केंद्र के अंदर कम्युनिकेशन डिवाइस (जैसे मोबाइल फोन आदि) ले जाना या उनका इस्तेमाल करना सख्त मना है। ऐसे डिवाइस पास रखने या इस्तेमाल करने पर UFM नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
    3. उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के अंदर कड़ा अनुशासन बनाए रखना होगा।
    4. हर परीक्षा की अवधि डेटशीट और एडमिट कार्ड, दोनों पर बताई गई है।
    5. छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
    6. लेटेस्ट अपडेट के लिए, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in देखें।

    कब जारी होगा रिजल्ट

    पिछले साल को देखें तो बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा होने के 15 दिन बाद परिणाम की घोषणा कर दी गई थी। ऐसे में इस बार परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित हो रही है तो नतीजे 12 से 15 अगस्त के बीच जारी होने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- CBSE 2nd Board Result 2026: फाइनल मार्कशीट में जुड़ेंगे किस परीक्षा के नंबर? कहां से होगी प्राप्त, जानें सब-कुछ

    खबरें और भी