विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CBSE Board 12th Result 2026 OUT: सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट cbse.gov.in पर एक्टिव, 85.20% स्टूडेंट्स पास; ये रहा चेक करने का Direct Link

Published: Wed, 13 May 2026 01:48 PM (IST)Updated: Wed, 13 May 2026 02:18 PM (IST)

सीबीएई की ओर से CBSE Board Class 12th Results 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र ऑफिशियल ...और पढ़ें

CBSE Board 12th Result 2026: कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी।

 CBSE Board 12th Result 2026: कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी।


HighLights

  1. कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी।

  2. इस साल कुल 85.20 प्रतिशत छात्र हुए सफल।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE की ओर से आज 13 मई को कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र एवं अभिभावक वेबसाइट के साथ-साथ डिजीलॉकर, उमंग एप और एसएमएस के माध्यम से भी नतीजे देख व डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार कक्षा बारहवीं की परीक्षा में कुल 85.20% स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। 

इन चार तरीकों से कर सकेंगे रिजल्ट चेक

रिजल्ट जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। छात्र एवं अभिभावक यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे।

  1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाकर विजिट करें।
  2. अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट एक्टिवेट लिंक पर क्लिक करें।
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करें।
  4. लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।


cvbse

 

इन वेबसाइट और पोर्टल पर देख सकेंगे नतीजे

सीबीएसई कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट वेबसाइट के साथ-साथ पोर्टल और एसएमएस पर भी जारी किया गया है। छात्र एवं अभिभावक नीचे दी गई वेबसाइट या पोर्टल किसी भी प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

  1. cbse.gov.in और results.cbse.nic.in
  2. digilocker.gov.in
  3. उमंग एप
  4. SMS पर इस 7738299899 नंबर पर cbse12 रोल नंबर, स्कूल नंबर, सेंटर नंबर टाइप करके भेजना होगा।
  5. फोन करके भी रिजल्ट जान सकते हैं: दिल्ली के छात्र इस नंबर 24300699 पर और दिल्ली के बाहर के छात्र 011-24300699 नंबर पर फोन कर सकते हैं।
DIGILOCKER


इस बार सीबीएसई कक्षा बारहवीं की परीक्षा में कुल 85.20 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। कक्षा बारहवीं की परीक्षा में कुल 15,07,109 विद्यार्थी सफल हुए हैं। इसके साथ ही इस साल छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत कुल 88.86 और छात्र का उत्तीर्ण प्रतिशत कुल 82.13 रहा है।