BPSC DSO Result 2026: बिहार जिला खेल अधिकारी परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें पीडीएफ
बिहार जिला खेल अधिकारी लिखित परीक्षा रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिये अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
-1793862746436_m.webp)
BPSC District Sports Officer Result 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
बीपीएससी ने जारी किया रिजल्ट।
पीडीएप फॉर्मेट में हुई रिजल्ट की घोषणा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार लोक सेवा आयोग BPSC ने जिला खेल अधिकारी यानी DSO परिणामों की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर BPSC DSO Result 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। जिला खेल अधिकारी लिखित परीक्षा का आयोजन बिहार राज्य के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 29 और 30 जनवरी, 2026 को किया गया था। इस परीक्षा में कुल 304 उम्मीदवार शामिल हुए थे।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें लिखित परीक्षा का रिजल्ट
बीपीएससी डीएसओ लिखित परीक्षा का रिजल्ट वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्रलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर BPSC District Sports Officer DSO Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस दिन हुई थी परीक्षा
बीपीएससी की ओर से डीएसओ लिखित परीक्षा का आयोजन 29 और 30 जनवरी, 2026 को किया गया था। यह रिजल्ट लिखित परीक्षा, स्नातक, खेल संबंधित प्रोफेशनल कोर्स में प्राप्त अंक और खेल उपलब्धियों के आधार पर तैयार किया गया है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास हुए हैं। उन्हें आयोग की ओर से बहुत जल्द ही साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बता दें, बीपीएससी की ओर से इंटरव्यू के लिए आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इंटरव्यू तिथि से संबंधित जानकारी के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
बीपीएससी की ओर से जारी रिजल्ट में जनरल कैटेगरी के कुल 37 उम्मीदवार, ओबीसी कैटेगरी के कुल 06 उम्मीदवार, एससी कैटेगरी के 4 उम्मीदवार, एसटी कैटेगरी के कुल 03 उम्मीदवार, पिछड़ा वर्ग के कुल 15 उम्मीदवार और पिछड़ा वर्ग के कुल 10 उम्मीदवार शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- BPSC DSO Result 2026: बिहार जिला खेल अधिकारी परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें पीडीएफ