विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar STET 2026: बिहार बोर्ड का रिमाइंडर, एसटीईटी के लिए जल्द कर लें अप्लाई; इस डेट के बाद नहीं मिलेगा मौका

Published: Tue, 08 Sep 2026 05:29 PM (IST)

बिहार बोर्ड की ओर से माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए रिमाइंडर दिया गया है कि इच्छुक अभ्यर्थी जल्द से ...और पढ़ें

Bihar STET 2026 Form

Bihar STET 2026 Form

HighLights

  1. बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए अंतिम तिथि का न करें वेट।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर तुरंत कर लें अप्लाई।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी कि बिहार एसटीईटी (Bihar STET 2026) एग्जाम में शामिल होने की सोच रहे उम्मीदवारों को बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा रिमाइंडर दिया गया है। बोर्ड ने नोटिस जारी कर सभी अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की सलाह दी है।

इस डेट के बाद बंद हो जाएगी विंडो

बिहार बोर्ड की ओर से आवेदन की लास्ट डेट को 15 सितंबर तक एक्सटेंड किया गया था। ऐसे में अंतिम दिनों में होने वाली समस्याओं से बचने के लिए शीघ्र ही आवेदन कर लें। इस डेट के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।

स्वयं भर सकते हैं फॉर्म

परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की स्टेप्स एवं डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करवाया जा रहा है।

  • बीएसईबी एसटीईटी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर To register के आगे Click here पर जाएं।
  • मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद Already registered? To login के आगे Click here पर जाएं और अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
  • फोटो, हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद पेपर एवं कैटेगरी के अनुसार फीस जमा करें।
  • अंत में फॉर्म को सबमिट करके एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

पेपर एवं कैटेगरी के अनुसार जमा करनी होगी फीस

सामान्य, बीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थी जो सिंगल पेपर के लिए आवेदन करेंगे उन्हें 960 रुपये और दोनों पेपर्स के लिए आवेदन करने पर 1440 रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा एससी, एसटी, पीएच वर्ग के अभ्यर्थी जो सिंगल पेपर के लिए आवेदन करें उन्हें 760 रुपये और डबल पेपर के लिए आवेदन करने पर 1140 रुपये जमा करने होंगे। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करने की सुविधा उपलब्ध है।

कब आएगी एग्जाम डेट

बिहार बोर्ड की ओर से एसटीईटी एग्जाम के लिए डेट का एलान आवेदन विंडो बंद होने के बाद किया जा सकता है। ऐसे में अभ्यर्थी परीक्षा को आसानी से पास करने के लिए अपनी तैयारियों तेज कर दें। सामान्य वर्ग को परीक्षा पास करने के लिए 50%, पिछड़ा वर्ग को 45.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 42.5 फीसदी, एससी/ एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें- UIIC AO Recruitment 2026: यूआईआईसी एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर स्केल-1 पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन कल से होंगे स्टार्ट