विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Board Topper 2026: क्लास 10th का रिजल्ट BSEB ने किया जारी, टॉपर पुष्पांजली को मिलेंगे 2 लाख रुपये और लैपटॉप 

Updated: Sun, 29 Mar 2026 01:31 PM (IST)

बिहार बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है और अब कक्षा दसवीं के रिजल्ट की बारी है। ऐसे में अधिकतर छात्रों के मन में यह सवाल आ रह ...और पढ़ें

ihar Board Result 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

ihar Board Result 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. लैपटॉप के साथ नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा।

  2. स्कॉलरशिप की भी मिलेगी सुविधा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है। बिहार बोर्ड कक्षा बारहवीं की परीक्षा में टॉप करने के वाले छात्र के लिए यह रिजल्ट किसी बड़ी कामयाबी से कम नहीं रहा है। हालांकि अभी सिर्फ इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है। कक्षा दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार है। बता दें, बिहार बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं परीक्षा का रिजल्ट भी कभी भी जारी किया जा सकता है।

ऐसे में 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले टॉपर्स और तमाम छात्रों के मन में यह सवाल बार-बार आ रहा है कि आखिर बिहार बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने वाले टॉपर्स को कितनी नकद राशि प्रदान की जाती है और टॉपर को राज्य सरकार की ओर कौन-कौन सी सुविधा मुहैया करवाई जाती है।

टॉपर को मिलेंगे दो लाख रुपये

राज्य में पहला स्थान प्राप्त करने वाले छात्र 2 लाख रुपये नकद, लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही राज्य में दूसरे स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये, लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर दिया जाएगा। बिहार बोर्ड की परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को एक लाख रुपये, लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर दिया जाएगा। यहीं नहीं राज्य में चौथा व पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को बीस से तीस हजार रुपये नकद और लैपटॉप दिया जाएगा।

स्कॉलरशिप की मिलेगी सुविधा

बिहार बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को नकद पुरस्कार राशि के साथ-साथ स्कॉलरशिप की भी सुविधा प्रदान की जाएगी। कक्षा दसवीं की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को कक्षा बारहवीं तक की पढ़ाई के लिए हर महीने 2000 रुपये और कक्षा 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को स्नातक तक की पढ़ाई पूरी करने के लिए 2500 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

स्क्रूटिनी एवं कंपार्टमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

बिहार बोर्ड कक्षा बारहवीं की परीक्षा में फेल होने वाले छात्रों के लिए एक अहम खबर है। जो छात्र कक्षा बारहवीं की परीक्षा में असफल हुए हैं और अब दोबारा परीक्षा देकर सफलता हासिल करना चाहते हैं। वे छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, जो उम्मीदवार परीक्षा में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं है। वे उम्मीदवार स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 02 अप्रैल निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट में गर्ल्स का जलवा, सेल्फ स्टडी एवं रिवीजन के दम पर प्रियांशी अनन्या और रिद्धिमा ने राज्य में किया टॉप