Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दो सालों में सरकारी स्कूलों में 86 लाख छात्रों की कमी, UDISE रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 02:55 PM (IST)

    शिक्षा मंत्रालय की ओर से 'UDISE 2025-26' पेश की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी स्कूलों में पिछले दो सालों में 86 लाख छात्रों की कमी गई है, जबकि प्रा ...और पढ़ें

    UDISE 2025-26: यहां पढ़ें पूरी खबर।

    UDISE 2025-26: यहां पढ़ें पूरी खबर।

    HighLights

    1. सरकारी स्कूलों में 86 लाख से ज्यादा छात्रों की कमी।

    2. प्राइवेट स्कूलों में 9.89 करोड़ छात्रों की बढ़ोतरी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देश में सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। दरअसल हाल ही में शिक्षा मंत्रालय ने 'UDISE 2025-26' रिपोर्ट पेश की है। जिसके अनुसार पिछले 2 वर्षों में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या लगभग 86 लाख की कमी दर्ज की गई है। यानी पिछले दो सालों में सरकारी स्कूलों में 86 लाख छात्रों का दाखिला कम हुआ है। दूसरी ओर प्राइवेट स्कूलों में छात्रों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

    इन आंकड़ों से साफ जाहिर होता है कि अब अभिभावक अपने बच्चे को अच्छी शिक्षा के लिए सरकारी स्कूलों के बजाय प्राइवेट स्कूलों में भेजना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

    UDISE रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन UDISE रिपोर्ट शित्रा मंत्रालय की ओर से जारी की जाती है। इस रिपोर्ट में हर साल स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या, छात्रों की दाखिले की संख्या जैसी कई अहम जानकारी रिपोर्ट के जरिये पेश की जाती है। यूडीआईएसई रिपोर्ट के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2023-24 से लेकर 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में लगभग 86 लाख छात्रों की संख्या में कमी को दर्ज किया गया है। यूडीआईएसई रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी स्कूलों में छात्रों का पंजीकरण शैक्षणिक सत्र 2023-24 में कुल 12.75 करोड़ था। लेकिन 2025-26 में यह घटकर सिर्फ में 11.89 करोड़ ही रह गया है।

    प्राइवेट स्कूलों में बढ़ी छात्रों की संख्या

    यूडीआईएसई रिपोर्ट के अनुसार सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या में गिरावट आई है। लेकिन प्राइवेट स्कूलों में छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। यूडीआईएसई रिपोर्ट की मानें, तो प्राइवेट स्कूलों में छात्रों की संख्या 9 करोड़ से बढ़कर 9.89 करोड़ हो गई है। यानी प्राइवेट स्कूलों में लगभग 88 लाख से ज्यादा छात्रों ने एडमिशन लिया है।

    स्कूल छोड़ने की दर में सुधार

    रिपोर्ट में स्कूल छोड़ने की दर में आई गिरावट से जुड़े आंकड़ों को भी जारी किया गया है। माध्यमिक स्तर पर स्कूल छोड़ने वाले छात्रों की संख्या 10.9 प्रतिशत से घटकर कुल 7 प्रतिशत हो गई है। इसके अलावा, माध्यमिक स्तर पर दाखिला लेने वाले छात्रों की संख्या 83.3 प्रतिशत से बढ़कर कुल 88.3 प्रतिशत हो गई है। इसके साथ ही माध्यमिक स्तर पर छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा है। माध्यमिक स्तर पर छात्राओं का कक्षा में प्रवेश भी छात्रों से बेहतर रहा है।

    खबरें और भी

     

    यह भी पढ़ें: CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Live: क्या आज जारी होगा कक्षा 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, डिजिलॉकर और उमंग ऐप से कर सकेंगे चेक