विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market Open: मिले-जुले संकेतों के बीच सपाट खुला शेयर बाजार, निफ्टी 17750 के नीचे फिसला

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
Updated: Tue, 25 Apr 2023 09:57 AM (IST)

Share Market Open भारतीय शेयर बाजार आज सपाट खुले। बैंकिंग रियल्टी मीडिया एनर्जी और इन्फ्रा शेयरों में बढ़त है जबकि ऑटो आईटी फार्मा और एफएमसीजी शेयरों पर दबाव देखा जा रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे बढ़त के साथ ओपन हुआ है। (जागरण फाइल फोटो)

stock market 25 April 2023 NSE BSE Nifty Sensex
stock market 25 April 2023 NSE BSE Nifty Sensex

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार के सत्र में सुस्त हुई। बाजार के दोनों मुख्य सूचकांक लगभग सपाट कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 5.79 अंक गिरकर 60,051.99 और एनएसई निफ्टी 1.00 अंक बढ़कर 17,744.40 अंक पर था।

एनएसई पर सुबह 9:40 बजे तक 1254 शेयर बढ़त के साथ और 607 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। आज ऑटो, आईटी, फार्मा और एफएमसीजी शेयरों पर दबाव देखा जा रहा है, जबकि बैंकिंग, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी और इन्फ्रा शेयरों में खरीदारी हो रही है।

टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, भारतीय एयरटेल, एलएंडटी, एनटीपीसी, आईसीआईसी बैंक, रिलायंस और एमएंडएम के शेयर बढ़त के साथ खुले थे।

टेक महिंद्रा, एचयूएल, सनफार्मा, कोटक महिंद्रा, टीसीएस, विप्रो, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स और आईटीसी के शेयर लाल निशान के साथ खुले थे।

दुनिया के बाजारों का हाल

एशिया के शेयर बाजारों का मिला-जुला कारोबार हो रहा है। जापान और जकार्ता के बाजार हरे निशान में हैं, जबकि शंघाई, ताइवान, सियोल और बैंकॉक के बाजार में लाल निशान में कारोबार हो रहा है। सोमवार के सत्र में अमेरिकी बाजार मिलाजुला बंद हुआ था। बता दें, अमेरिका में निवेशक बड़ी टेक कंपनियों के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। ब्रेंट क्रूड हल्की बढ़त के साथ 82.56 डॉलर प्रति बैरल पर है।

रुपये में गिरावट

डॉलर के मुकाबले रुपया आज सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। इंटरबैंक एक्सचेंज के मुताबिक, रुपया आज 81.95 पर खुला। शुरुआती कारोबार में ही ये 81.86 पर पहुंच गया था। डॉलर के मुकाबले रुपया 81.92 पर बंद हुआ था। अमेरिका मुद्रा की मजबूती दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.02 प्रतिशत गिरकर 101.33 पर है।